फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का राहुल पर हमला, बोलीं - हाथरस तक कूच राजनीति के लिए, इंसाफ के लिए नहीं

Sat, 03 Oct 2020 01:21 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : ANI
विज्ञापन

राहुल गांधी के हाथरस जाने पर केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि लोग कांग्रेस की रणनीति के बारे में जानते हैं, इसलिए उन्होंने 2019 में भाजपा के लिए ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित की। 

विज्ञापन



केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी के हाथरस जाने को एक राजनैतिक रणनीति बताई। स्मृति ईरानी ने कहा कि लोग जानते हैं कि राहुल गांधी का हाथरस जाना उनकी राजनीति का ही एक हिस्सा है और इससे पीड़िता को न्याय दिलाने का कोई संबंध नहीं है।

                                           
विज्ञापन


राहुल गांधी के हाथरस जाने पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि जनता ये समझती है कि राहुल गांधी की हाथरस की तरफ कूच राजनीति के लिए है, इंसाफ के लिए नहीं। बता दें कि सुबह राहुल गांधी ने ट्वीट किया था कि इस प्यारी बच्ची और उसके परिवार के साथ यूपी सरकार और उसकी पुलिस द्वारा किया जा रहा व्यवहार मुझे स्वीकार नहीं। किसी भी हिन्दुस्तानी को ये स्वीकार नहीं करना चाहिए।

इसके अलावा राहुल गांधी ने एक और ट्वीट किया है और लिखा कि दुनिया की कोई भी ताकत मुझे हाथरस के इस दुखी परिवार से मिलकर उनका दर्द बांटने से नहीं रोक सकती।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें