फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कपड़ा मंत्रालय में अब स्वेटर बुनेंगी स्मृति', सोशल मीडिया पर छाई विदाई

Wed, 06 Jul 2016 03:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सुर्खियां अगर किसी ने बटोरी तो वह स्मृति इरानी रही। स्मृति इरानी को मानव संसाधन विकास मंत्रालय से हटाकर कपड़ा मंत्रालय दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लगातार विवादों में रहने की वजह से उनका मंत्रालय बदला गया है।
विज्ञापन


मानव संसाधन मंत्री रहने के दौरान स्मृति इरानी के कार्यकाल पर नजर डालें तो वह अक्सर विवादों में घिरी रही। चाहे जेएनयू विवाद हो या फिर हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्र रोहित वेमुला से जुड़ा विवाद हो या फिर स्मृति इरानी के डिग्री का विवाद हो। कई ऐसे मामले रहे जिनको लेकर वह सुर्खियों में और सोशल मीडिया पर छाई रही।

वो 8 विवाद, जिनकी वजह से स्मृति से छिन गया शिक्षा मंत्री का भार

अब जबकि उनकी मानव संसाधन मंत्रालय से विदाई हो गई है, एक बार फिर से उनके नए मंत्रालय और मंत्रिमंडल में उनकी स्थिति को लेकर सोशल मीडिया, खासकर ट्विटर पर जमकर ट्वीट्स किए जा रहे हैं। ट्वीट्स में कोई उनके एमएचआरडी मंत्रालय को लेकर फेयरवेल बता रहा है तो कोई उनके नए मंत्रालय को लेकर टिप्पणी कर रहा है। आगे की स्लाइड्स में देखिए ऐसे ही कुछ ट्वीट्स।
विज्ञापन

स्मृति इरानी को दिया गया कपड़ा मंत्रालय

शांतिनाथ चौधरी नाम के यूजर ने लिखा कि स्मृति इरानी पहले ट्रेंड कर रही हैं। फेयरवेल डे पर थोड़ा अटेंशन तो मिलना बनता है। स्मृति इरानी अब ऊनी स्वेटर बुनेंगी।
  Smriti Irani will weave woolen sweaters now! 😛 #TextileMinistry — Shantinath Chaudhary (@shantihp) July 5, 2016


असुरा नाम के यूजर ने लिखा कि स्मृति इरानी को एक ऐसा विभाग सौंपा गया है जहां वह भारतीय जीडीपी में बड़ा योगदान कर सकती हैं, वह भी बिना किसी विवाद के, बधाई।
  Mrs. @smritiirani now gets a portfolio where she can make a huge contribution to India's GDP growth without 'controversies'. Congrats. — Asura (@iAsura_) July 5, 2016


मंत्रिमंडल विस्तार के बाद और पहले स्मृति इरानी की स्थिति कैसी रही होगी इसको लेकर एक यूजर ने कुछ यूं रिएक्ट किया।
  "@katamulgi: Pic1: Smriti Irani before cabinet reshuffle
Pic2: Smriti Irani after cabinet reshuffle#ModiCabinet
. pic.twitter.com/zyaPYgExT8" — Samiul H. Siddique (@samiul_reyan) July 5, 2016

सोशल मीडिया पर स्मृति को लेकर जमकर ट्वीट्स

यूजर आकाश बनर्जी ने ट्वीट में कहा कि स्मृति इरानी का डिमोशन नहीं हुआ बल्कि बीजेपी उन्हें यूपी में में अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार बना सकती है।
  Guys! Hold on to your Textiles jokes! @smritiirani has just been parked there till she's declared as CM candidate in UP.
U thought demotion? — Akash Banerjee (@akashbanerjee) July 5, 2016


कुछ और ट्वीट्स इस प्रकार हैं।
  #CabinetReshuffle free sarees for Smriti Irani! — PuddingPop (@puddingpop2112) July 5, 2016

  Now, India will have to import white and green fabric for tricolour because @smritiirani is textile minister now. Only saffron clothing now. — nitin tyagi (@nitintyagi2012) July 5, 2016

  Mam Now that You have to Officially 'Spin Yarns'.....Your Next Degree Will Come from University of 'Bale" ? #smritiirani — Nisheeth Bhatt (@WarEagleNB) July 5, 2016
विज्ञापन

क्या यूपी चुनावों के मद्देनजर बदला गया स्मृति का मंत्रालय?

एक और ट्विटर यूजर ने स्मृति इरानी को टेक्सटाइल मिनिस्ट्री देने की ये वजह बताई। 
  Smriti Irani. When you text in style you get Textile Ministry . Now She is an expert in spinning pic.twitter.com/VYhKGNuTtN — Hearty  Monk (@inbred_mind) July 5, 2016


यूजर चेतन जोशी ने अपने ट्वीट में स्मृति इरानी के मानव संसाधन मंत्रालय से विदाई को लेकर ये टिप्पणी की है। 
  After months of protesting against Smriti Irani, university students breking out in to a celebratory dance. pic.twitter.com/yn3GeqXqlq — Chetan Joshi (@jossolid) July 5, 2016


स्मृति इरानी को लेकर एक और ट्वीट इस प्रकार है।
  New TV serial starring Smriti Irani soon. pic.twitter.com/7L875b7Zlo — Bhavneet Singh (@BhavneetUncut) July 5, 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें