फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tiranga Yatra: स्मृति ईरानी ने स्कूटी से भारती पवार को छोड़ा ऑफिस, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

Wed, 03 Aug 2022 09:03 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को अपनी स्कूटी से अपनी सहयोगी मंत्री भारती पवार को उनके कार्यालय छोड़ा। उन्होंने इसका वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम एकाउंट पर भी पोस्ट किया है।
विज्ञापन
स्मृति ईरानी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को अपनी स्कूटी से अपनी सहयोगी मंत्री भारती पवार को उनके कार्यालय छोड़ा। उन्होंने इसका वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम एकाउंट पर भी पोस्ट किया है। इंस्टाग्राम एकाउंट पर उन्होंने लिखा कि "तिरंगा यात्रा के साथ दिन की शानदार शुरुआत के बाद भारती पवार ताई को कार्यालय छोड़ते हुए।" इस वीडियो में, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एक साल साड़ी पहने हुए दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने हेलमेट और चश्मा भी पहन खा था जबकि स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती पवार ने राष्ट्रीय ध्वज को अपने हाथों में पकड़ रखा था। गौरतलब है कि केंद्र सरकार और भाजपा 'हर घर तिरंगा' अभियान चलाकर आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मना रही हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि 'आजादी का अमृत महोत्सव' के अंतर्गत सभी राज्यों में 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच हर घर पर 'तिरंगा' फहराया जाएगा,लेकिन इससे  पहले आज सभी सांसदों ने तिरंगा बाइक रैली निकाली। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने लाल किले से विजय चौक तक 'हर घर तिरंगा' बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में कई केंद्रीय मंत्रियों ने भी भाग लिया। 

स्मृति ईरानी ने दी प्रतिक्रिया
इस रैली के वीडियो में स्मृति ईरानी अपनी स्कूटी पर तिरंगा लहराते सबसे आगे दिखीं। इसके अलावा इस रैली में केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी भी दिखीं। रैली के दौरान ईरानी ने कहा कि देश का हर नागरिक जश्न मना रहा है क्योंकि भारत आजादी के 75 साल पूरे कर रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि अगले 25 साल संकल्पों से भरे हों, कर्तव्यों से भरे हों और हर भारतीय उम्मीदों पर खरा उतरे।'
विज्ञापन


अनुराग ठाकुर ने विपक्ष पर साधा निशाना
वहीं, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि तिरंगे की ताकत 130 करोड़ भारतीयों को एकजुट करना है। आज आप देख सकते हैं कि सभी एकजुट होकर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए हैं। इस अभियान में कई केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों और विभिन्न दलों के नेताओं ने भाग लिया है। मैं चाहता था कि विपक्षी दल भी बड़ी संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल हों, लेकिन उन्होंने भाग नहीं लिया। हम आने वाली पीढ़ियों को यह संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं कि हम सभी भारत को एकजुट रखेंगे, आगे ले जाएंगे और मजबूत बनाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें