भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बोफोर्स के मामले को लेकर कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। विदेशी पत्रकार माइकल हर्शमैन के ताजे खुलासे का हवाला देते हुए ईरानी ने कहा है कि बोफोर्स का खुलासा चौंकाने वाला है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा है कि हर्शमैन के खुलासे से मामले में किसी पाकिस्तानी व्यक्ति के मामले में शामिल होने की बात नजर आती है।
हर्शमैन के ताजा लेख का हवाला देते हुए ईरानी ने कहा कि मामले की हकीकत सामने लाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि इस केस की छानबीन के समय हर्शमैन का ध्यान बीसीसीआई बैंक की ओर गया। जांच के बाद मालूम चला कि इस बैंक की स्थापना पाकिस्तानी बैंकर्स ने की है। स्मृति ने उम्मीद जताई है कि सीबीआई बोफर्स मामले का सच सामने लाकर रहेगी।
पढ़ें- भगोड़े भंडारी से वाड्रा कनेक्शन पर बीजेपी ने उठाए सवाल,पूछा- चुप क्यों हैं सोनिया-राहुल
ईरानी के अनुसार माइकल हर्शमैन के खुलासों से पता चला है कि उन्होंने तत्कालीन वित्त मंत्री वीपी सिंह को मामले की जानकारी दी। तो सिंह ने उन्हें जांच जारी रखने की बात कही। लेकिन कुछ महीनों के बाद वीपी सिंह को वित्त मंत्री पद से हटा दिया गया।
उन्होंने वीपी सिंह से कहा था कि बोफोर्स की रिश्वत की राशि स्विट्जरलैंड के बैंक खातों में जा रही हैं। तब सिंह ने उन्हें मामले की जांच जारी रखने की बात कही थी। स्मृति के अनुसार हर्शमैन का दावा है कि उन्हें घुस देने की कोशिश हुई। और उन्हें धमकी भी मिली। वीपी सिंह को कलंकित करने का भी उनसे आग्रह हुआ था।