फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मृति ने कसा तंज, कहा- राहुल के बोलने से कांग्रेस में ही आएगा भूकंप

Mon, 12 Dec 2016 02:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी कह रहे हैं कि उनके बोलने से भूकंप आ जाएगा। भूकंप आएगा तो सही लेकिन कांग्रेस में। राहुल बाबा भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग लड़ रहे प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी से सवाल पूछ रहे हैं जबकि खुद अमेठी की जनता के सवालों से भाग रहे हैं। उन्होंने यूपी में जगह-जगह खाट सभा की लेकिन अमेठी में नहीं कर पाए।
विज्ञापन


ईरानी यहां रविवार को जीआईसी मैदान में आयोजित भाजपा के युवा सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहीं थीं। उन्होंने कहा कि कालेधन वाला नोटबंद न हो, इस प्रयास में लगी पार्टियां संसद चलने नहीं दे रहीं। जनता नोटबंदी के फैसले पर पीएम के साथ है, लेकिन कालेधन के हिमायती दल विरोध कर रहे हैं।

कांग्रेस, सपा और बसपा ने तो इसलिए संसद रोक रखी है क्योंकि इन दलों को यूपी के चुनाव में अपनी गाड़ी चलती नहीं दिख रही। उन्होंने कहा कि एक वो सरकार थी, जब प्रधानमंत्री कोई निर्णय लेते थे और राहुल बाबा आकर उस निर्णय को फाड़ देते थे। और एक यह सरकार है जिसकी ईच्छाशक्ति दृढ़ है। वर्ष 2016 दो वजहों से याद किया जाएगा। एक तो सेना ने पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा। दूसरा प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा सरकार ने यूपी की छवि खराब कर दी

उन्होंने पीएम द्वारा शुरू की गई जनकल्याण की योजनाओं पर भी रोशनी डाली। कहा कि एक रुपये महीना देकर दो लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवच दिया गया है, जिसका लाभ नौ करोड़ लोग ले रहे हैं। उज्ज्वला योजना में 3.60 करोड़ परिवारों को रसोई गैस सिलेंडर मिले हैं।

उन्होंने कहा कि आठ राज्यों में पुलिस में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिल चुका है लेकिन यूपी की बहनों को आरक्षण नहीं मिल पा रहा। यहां तो पुलिस में भाइयों की हालत भी ठीक नहीं।

स्मृति ईरानी प्रदेश की सपा सरकार पर भी बरसीं। बोलीं, यहां कानून व्यवस्था खराब है। महिला अपराध ज्यादा है। यूपी की छवि खराब कर दी गई है। यहां चाचा-भतीजा लड़ते हैं, पिता-पुत्र में शक्ति प्रदर्शन है। और वहां, पीएम अपने परिवार को भी बहुत कम समय देते हैं क्योंकि उन्होंने पूरे राष्ट्र को परिवार माना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें