फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: सिकंदराबाद-सिरपुर-कागजनगर ट्रेन से अचानक निकलने लगा धुआं, अधिकारियों ने जांच की तो सामने आया सच

Sun, 10 Dec 2023 11:42 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

दक्षिण मध्य रेलवे के सीपीआरओ राकेश ने बताया कि सुबह करीब सवा नौ बजे ब्रेक बाइंडिंग की वजह से ट्रेन से धुआं निकलने लगा। इससे यात्रियों को घबराहट होने लगी। जांच की गई तो पता चला कि कोई आग नहीं लगी है।
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज सुबह एक बड़ा ट्रेन हादसा होने से बच गया। सिकंदराबाद-सिरपुर-कागजनगर एक्सप्रेस जब अपने गंतव्य की ओर जा रही थी, तभी धुआं निकलने लगा। पता चला कि ब्रेक बाइंडिंग की वजह से धुआं निकल रहा। वैसे ही रेलवे अधिकारियों ने सभी ब्रेक को छोड़ दिया और ट्रेन आगे के लिए रवाना की। 

विज्ञापन


ब्रेक बाइंडिंग की वजह से...
दक्षिण मध्य रेलवे के सीपीआरओ राकेश ने बताया कि सुबह करीब सवा नौ बजे ब्रेक बाइंडिंग की वजह से ट्रेन से धुआं निकलने लगा। इससे यात्रियों को घबराहट होने लगी। जांच की गई तो पता चला कि कोई आग नहीं लगी है। केवल ब्रेक बाइंडिंग की वजह से धुआं निकल रहा था। 

15 मिनट के लिए रोका गया
उन्होंने बताया कि धुंआ निकलने का पता चलने के बाद ट्रेन को बीबीनगर में 15 मिनट के लिए रोका गया। ठीक करने के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें