फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल एडिक्शन रिपोर्ट में खुलासा, बच्चों के हार्मोन सिस्टम को बर्बाद कर रहा स्मार्टफोन

Sat, 23 Sep 2017 05:56 AM IST
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मोबाइल एडिक्शन बच्चों के हार्मोन सिस्टम को पूरी तरह से बर्बाद कर रहा है। मोबाइल एडिक्शन की वजह से छोटी सी उम्र में ही बच्चों को तमाम तरह की बीमारियां घेर रही हैं। 
विज्ञापन


पिछले दिनों मुंबई के लीलावती अस्पताल ने एक स्टडी की थी, जिसके मुताबिक दिन में 6 घंटे से ज्यादा वक्त तक फोन पर लगे रहने वाले बच्चों में हार्मोन में गड़बड़ी के अलावा उनके गर्दन की हड्डी में झुकाव देखने को मिल रहा है। अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसके अनुसार मोबाइल एडिक्शन न सिर्फ दिल्ली जैसे मेट्रो शहर बल्कि यूपी और बिहार में भी यह बड़ी परेशानी बनकर उभर रही है। 

ये भी पढ़ें- तनाव लेती हैं तो सावधान, इस घातक बीमारी के खतरे में हैं आप, देखिए लक्षण

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. केके अग्रवाल बताते हैं कि परिजन बच्चों को फोन से दूर नहीं कर पा रहे हैं। स्कूल से आने के बाद अगर बच्चा फोन में गेम खेलता है तो माता-पिता ऐसा करने से उसे रोकते नहीं। दिल्ली के इहबास अस्पताल के मनोचिकित्सक ओमप्रकाश बताते हैं कि फोन का अत्यधिक प्रयोग बच्चों की रीढ़ की हड्डी के अलावा उनकी शारीरिक गतिविधियों को भी प्रभावित कर रहा है। 
विज्ञापन


उत्तर भारत में 70 फीसदी बच्चे मोबाइल एडिक्शन के शिकार : रिपोर्ट     
रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर भारत में 70 फीसदी बच्चे मोबाइल एडिक्शन के शिकार हैं। इनकी आयु 7 से 10 वर्ष के बीच है, जबकि 2 से 5 साल तक की उम्र वाले 95 फीसदी बच्चों के लिए मोबाइल फोन एक खिलौना बन चुका है।

ये भी पढ़ें- क्यों कम सोने लगे हैं दुनिया भर के लोग

घर में रहते हुए ये बच्चे टीवी या अन्य खेल पर ध्यान न देते हुए फोन में दिलचस्पी लेते हैं। ये बच्चे दिन में 12-12 घंटे फोन पर व्यस्त रहते हैं। राज्य वार बात करें तो दिल्ली के 98, यूपी के 82, पंजाब के 93, हरियाणा के 79 और बिहार के 89 फीसदी बच्चे ऐसे हैं, जो दिन में 8 घंटे से ज्यादा वक्त फोन पर गुजार रहे हैं।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें