उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को अपने नए ऑफिस लोकभवन में निशुल्क स्मार्टफोन पंजीकरण के वेबपोर्टल का उद्घाटन किया। बीते दिनों यूपी के उन्होंने लोगों को स्मार्टफोन बांटने की घोषणा की थी। रजिस्ट्रेशन के लिए www.samajwadisp.in पर क्लिक कर सकते हैं।
इस योजना में रजिस्ट्रेशन अभी होगा और अगली सपा सरकार बनने पर स्मार्टफोन बांटे जाएंगे। इस योजना की शुरुआत करते हुए सीएम ने सोमवार को स्मार्टफोन के रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल लॉन्च किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि हम नए तरीके से काम करते हैं।
अखिलेश सरकार की इस मुहीम पर अमर उजाला डॉट कॉम ने अपने पाठकों से सवाल किया कि अखिलेश यादव की स्मार्टफोन योजना से सपा को यूपी चुनाव में फायदा होगा? इसमें पाठकों को तीन विकल्प दिए गए पहला हां, दूसरा नहीं और तीसरा कुछ कह नहीं सकते। पोल में कुल 7,020 पाठकों ने हिस्सा लिया में जिसमें सबसे अधिक पाठकों ने दूसरे विकल्प को चुना।
इसमें 57.74 फीसद यानी 4,053 पाठकों ने माना कि स्मार्टफोन योजना से सपा को यूपि चुनाव में कोई फायदा नहीं होगा। 38.39 फीसद यानी 2,695 पाठकों ने पहले विकल्प को चुना जिनका मानना है कि सपा को स्मार्टफोन की योजना से फायदा होगा। वही 3.87 फीसद यानी 272 पाठकों ने कुछ कह नहीं सकते विकल्प को चुना।