परीक्षाओं को नकल मुक्त करने के लिए राज्य सरकारें कई कदम उठाती दिखी हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव में जहां प्री कृषि टेस्ट (PAT) के दौरान एक टीचर ने उम्मीदवार छात्राओं के कपड़ों को लेकर आपत्ति जताई और सबके सामने ही उनके टॉप की आस्तीन काट डालीं।
अभी कुछ दिनों पहले ही बिहार के मुजफ्फरपुर में भी इस तरह का मामला सामने आया था। यहां पैरामेडिकल परीक्षा में शामिल होने आई छात्राओं के कपड़ों की आस्तीनें काट दी गईं थी। आस्तीनें काटने के लिए महिला शिक्षिकाओं ने बकायदा ब्लेड और कैंची का प्रयोग किया था।
तब भी इस पूरी घटना का किसी ने विडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया। विडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए थे। छत्तीसगढ़ मामले में भी राजनंदगांव के कलेक्टर ने शिकायत पर जांच बैठाने का भरोसा दिया है।