फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थप्पड़ विवाद : केंद्रीय मंत्री राणा की गिरफ्तारी पर दो सप्ताह तक रोक, सीएम ठाकरे को लेकर की थी टिप्पणी 

Fri, 22 Apr 2022 01:57 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

 सरकारी वकील वाईपी याग्निक ने कोर्ट से कहा कि पुलिस यह बयान देने को तैयार नहीं है कि वह कोर्ट के अगले आदेश तक राणे को गिरफ्तार नहीं करेगी। 
 
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारने संबंधी टिप्पणी के मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को गिरफ्तारी से दो सप्ताह की राहत दे दी। इसे लेकर महाराष्ट्र के धुले जिले में एफआईआर दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


जस्टिस पीबी वराले व जस्टिस एसएम मोडक की पीठ ने राणे को यह अंतरिम राहत प्रदान की। इससे पहले सरकारी वकील वाईपी याग्निक ने कोर्ट से कहा कि पुलिस यह बयान देने को तैयार नहीं है कि वह कोर्ट के अगले आदेश तक राणे को गिरफ्तार नहीं करेगी। 

भाजपा नेता राणे ने सीएम उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारने की टिप्पणी करने पर धुले पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर निरस्त करने की मांग को लेकर इस साल के आरंभ में हाईकोर्ट की शरण ली थी। उनके वकील सतीश मानशिंदे ने राणे को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत देने की भी मांग की थी। 
विज्ञापन


गुरुवार को मानशिंदे ने हाईकोर्ट से कहा था कि नासिक पुलिस ने इस मामले को लेकर एक और एफआईआर दायर की है। उन्होंने इस एफआईआर को भी निरस्त करने को लेकर पिछले साल हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। तब नासिक पुलिस ने लिखकर दिया था कि वह राणे के खिलाफ कोई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई नहीं करेगी। इस पर हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा था कि क्या वह ऐसा ही निर्देश धुले मामले में भी देगी। 

शुक्रवार को वकील याग्निक ने कहा कि मैंने राज्य सरकार से निर्देश प्राप्त कर लिया है। सरकार ने कहा है कि पुलिस यह नहीं कह सकती कि वह कार्रवाई नहीं करेगी। कोर्ट उचित आदेश पारित कर सकती है। इसके बाद कोर्ट ने कहा कि वह राणे को दो सप्ताह की अंतरिम राहत प्रदान करती है। इस बीच यदि आपको गिरफ्तारी की आशंका हो तो उपयुक्त कानूनी मदद ले सकते हो। 

पिछले साल अगस्त में राणे के थप्पड़ को लेकर बयान से विवाद हुआ था। उन्होंने यह टिप्पणी मुख्यमंत्री ठाकरे को देश की आजादी का वर्ष याद नहीं होने पर की थी। राणे ने कथित तौर पर कहा था कि यह शर्मनाक है कि सीएम को देश की आजादी का साल पता नहीं है। यदि मैं उस कार्यक्रम में होता तो उन्हें कसकर थप्पड़ देता। राणे ने बाद पिछले साल 23 अगस्त को रायगढ़ जिले में अपनी जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान की थी। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें