फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे: गुजरात के राजकोट में स्लैब गिरा, 12 लोग सिविल अस्पताल में भर्ती; कोलकाता में लगी आग

Sun, 24 Sep 2023 10:35 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
नाले में गिरे लोग। - फोटो : ANI
विज्ञापन

गुजरात के राजकोट शहर में रविवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। यहां भगवान गणेश पंडाल के पास जमा भीड़ के दबाव से जल निकासी लाइन का एक स्लैब गिर गया। जिससे वहां खड़े कई लोग नाले में जा गिरे। इनमें से कम से कम 12 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को सिविल अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन


राजकोट के कलेक्टर प्रभाव जोशी ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सर्वेश्वर चौक इलाके में नाले को ढकने वाला एक कंक्रीट स्लैब खिसक गया। जिससे कई लोग नाले के फर्श पर गिर गए। घटना की जानकारी होते ही 11 एम्बुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया। बचाव कार्य के दौरान दमकल कर्मियों ने नाले में गिरे हुए 20 से अधिक लोगों को बचाया। उन्होंने बताया कि उनमें से 12 को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है। अधिकारियों ने बताया कि रविवार शाम को जब यह हादसा हुआ तो यहां लोगों की संख्या सामान्य से अधिक थी क्योंकि श्रद्धालु इलाके के एक पंडाल में भगवान गणेश की पूजा करने के लिए भी आए थे।

उन्होंने बताया कि यह इलाका स्ट्रीट फूड के लिए जाना जाता है और यहां हर दिन बड़ी संख्या में लोग आते हैं। 

 


इलेक्ट्रॉनिक दुकान में आग लगी
इस बीच पश्चिम बंगाल से आग लगने की खबर आ रही है। कोलकाता के सेंट्रल एवेन्यू में एक व्यावसायिक इमारत की तीसरी मंजिल पर रविवार शाम भीषण आग लग गई। एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए कम से कम छह दमकल गाड़ियों को काम पर लगाया गया है। 
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि आग लगने की घटना शाम करीब सवा सात बजे हुई। आग के कारण किसी के घायल होने या मरने की कोई खबर नहीं है।  इमारत की तीसरी मंजिल पर ज्वलनशील पदार्थ रखे हुए थे, क्योंकि इसका इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक सामान के गोदाम के रूप में किया जा रहा था। आग फिलहाल नियंत्रण में है।

वहीं, अग्निशमन मंत्री सुजीत बोस स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि वहां कोई उचित अग्निशमन व्यवस्था नहीं थी और कई ज्वलनशील पदार्थ अंदर रखे हुए थे।
विज्ञापन

 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें