प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी मां को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। अपनी मां से मिलने के लिए उन्होंने अपने रूटिन को तोड़ दिया और सुबह-सुबह अपने छोटे भाई के घर पहुंच गए। उन्होंने खुद इस बारे में जानकारी दी।
नरेंद्र मोदी ने मंगलवार की सुबह ट्वीट करके जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'अपना नियम तोड़ते हुए आज योग नहीं किया और अपनी मां से मिलने पहुंच गया। सुबह होने से पहले मां के साथ नाश्ता किया।'
Skipped Yoga & went to meet mother. Before dawn had breakfast with her. Was great spending time together.
— Narendra Modi (@narendramodi) January 10, 2017
बताते चलें कि नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन गुजरात के गांधीनगर में रहती हैं। 97 साल की उम्र में वह अपने छोटे बेटे पंकज मोदी के साथ रहती हैं। पंकज गुजरात सरकार में अधिकारी हैं।
यह पहला मौका नहीं है जब प्रधानमंत्री अपनी मां से मिलने पहुंचे हैं। कई मौके पर वह उनका आशीर्वाद लेने जा चुके हैं।