श्रीपेरुम्बुदूर में सेप्टिक टैंक साफ करते वक्त दम घुटने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित छह लोगों की मंगलवार को मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि घटना के वक्त कृष्णमूर्ति और उनके दो बेटों कन्नन तथा कार्तिक अपने अपार्टमेंट में टैंक साफ कर रहे थे।
पुलिस ने कहा कि तीन अन्य मृतकों में शामिल लक्ष्मीकांत ने संकट में फंसे इन लोगों को बचाने की कोशिश की लेकिन उनकी भी जान चली गई। इन सभी लोगों की मौत सेप्टिक टैंक की जहरीली गैसों के कारण हुई। उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए श्रीपेरुम्बुदूर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया । इस संबंध में एक मामला दर्ज हुआ है और जांच शुरू की गई है।