फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dengue: पश्चिम बंगाल में डेंगू का प्रकोप, एक दिन में छह मरीजों ने तोड़ा दम, अब तक 30 से अधिक की मौत

Sat, 23 Sep 2023 01:21 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

अच्छी बात यह है कि केरल से लौटे एक प्रवासी मजदूर की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। निपाह वायरस जैसे लक्षण पाए जाने के बाद मजदूर के नमूने को जांच के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) भेजा गया था।  
विज्ञापन
डेंगू बुखार के मामले - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को एक दिन में डेंगू से पीड़ित छह लोगों की मौत हो गई। जिससे इस साल राज्य में डेंगू से मरने वालों की संख्या 30 से अधिक हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि कोलकाता के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दो मरीजों ने दम तोड़ दिया। उनमें से एक साल्ट लेक का रहने वाला था और दूसरा बाघा जतिन क्षेत्र का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि डेंगू के कारण पश्चिम मेदिनीपुर और खड़गपुर में दो-दो लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


अच्छी बात यह है कि केरल से लौटे एक प्रवासी मजदूर की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। निपाह वायरस जैसे लक्षण पाए जाने के बाद मजदूर के नमूने को जांच के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) भेजा गया था। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। अधिकारियों ने बताया कि व्यक्ति का बेलियाघाटा आईडी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसे तेज बुखार, मतली और गले में संक्रमण है।

बता दें, दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में इन दिनों डेंगू के मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली में इस साल मच्छर जनित इस रोग ने पिछले छह साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। डॉक्टर्स के मुताबिक अस्पतालों में रोगियों की संख्या तो बढ़ी है, हालांकि ज्यादातर लोग आसानी से ठीक होकर घर लौट रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि हर साल सितंबर-अक्तूबर के महीनों में डेंगू के रोगियों की संख्या स्वास्थ्य क्षेत्र पर बड़ा दबाव डालती रही है, इस बार मई के महीने में हुई बारिश और बाढ़ ने इस रोग के खतरे को और भी बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक पश्चिम बंगाल में पिछले कुछ महीनों में डेंगू रोगियों की संख्या बढ़ी है। पिछले साल की तुलना में इस बार डेंगू की जांच के मामले करीब चार गुना अधिक हैं। 13 सितंबर तक के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में 9.28 लाख से अधिक डेंगू टेस्टिंग की गई है, जबकि इसी अवधि में पिछले साल 2.47 लाख टेस्टिंग हुई थी। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सभी लोगों को बढ़ते डेंगू को लेकर अलर्ट किया है।

डेंगू से बचने के लिए करें ये उपाय
डॉक्टरों के मुताबिक, डेंगू से सुरक्षित रहने के लिए जरूरी है कि मच्छरों के काटने से बचाव किया जाए। जल-जमाव के कारण मच्छरों के पनपने का खतरा अधिक होता है, इसलिए खाली बर्तन, कूलर, गमले से पानी को साफ करते रहें। घरों के आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। डेंगू के मच्छर दिन के समय में अधिक काटते हैं, इसलिए इस समय बचाव के लिए पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें