फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Andhra Pradesh: ग्रेनाइट खदान धंसने से ओडिशा के छह श्रमिकों की मौत, तीन घायल; CM चंद्रबाबू नायडू ने दुख जताया

Sun, 03 Aug 2025 04:54 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बल्लीकुरवा

सार

Granite Quarry Accident In Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के बापटला जिले में बड़ा हादसा हो गया है। जानकारी के मुताबिक बापटला जिले में ग्रेनाइट की खदान में एक बड़ा पत्थर का टुकड़ा ढहने के कई मजदूर उसमें दब गए, जिसमें छह श्रमिकों की मौत हो गई और तीन घायल हैं।
विज्ञापन
ग्रेनाइट खदान (सांकेतिक फोटो) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के बापटला जिले में रविवार सुबह एक दुखद हादसा हो गया, जब एक भारी ग्रेनाइट की चट्टान खदान में काम कर रहे मजदूरों पर गिर गई। इस हादसे में छह प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस मामले में जिला कलेक्टर जे वेंकट मुरली ने बताया कि सभी मजदूर ओडिशा से आए थे और निर्माण स्थल पर काम कर रहे थे। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के निर्देश पर खदान प्रबंधन के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है। हादसे में घायल हुए आठ मज़दूरों का इलाज नरसाराओपेट के जीबीआर अस्पताल में चल रहा है, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। मृतकों के परिजनों को 14-14 लाख रुपये मुआवजा खदान प्रबंधन देगा। सरकार ने घायलों के इलाज का पूरा खर्च उठाने का भरोसा दिया है। पुलिस और संबंधित विभाग मिलकर घटना की व्यापक जांच करेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Telangana Politics: बीआरएस में अंदरूनी कलह, के. कविता ने पार्टी के ही वरिष्ठ नेता पर साजिश रचने का लगाया आरोप

हादसा कैसे हुआ?
पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 10:30 बजे 10 से 15 मजदूर खदान में काम कर रहे थे, तभी अचानक एक विशाल चट्टान उन पर गिर पड़ी।  पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में लगता है कि बारिश या पानी के रिसाव की वजह से चट्टान कमजोर हो गई थी, जिससे वह गिर गई। पुलिस अधिकारी ने कहा, 'घटना के समय कोई ब्लास्ट या भूकंप जैसी गतिविधि नहीं हुई थी। पूरी जांच के लिए फॉरेंसिक टीम मौके पर भेजी गई है।'
विज्ञापन


सभी मजदूर ओडिशा के रहने वाले
जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में मारे गए और घायल हुए सभी मजदूर ओडिशा से आए हुए थे और खदान में काम कर रहे थे। वहीं इस घटना के बाद घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोग और मजदूर संगठनों ने सरकार से मृतकों के परिवारों को मुआवजा और घायल मजदूरों को पूरी मदद देने की मांग की है।

राहत और बचाव कार्य जारी
हादसे के बाद पुलिस और खनन विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने के प्रयास किए गए।

यह भी पढ़ें - Maharashtra: नितिन गडकरी के घर को बम से उड़ाने की झूठी धमकी, नागपुर पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को दबोचा
विज्ञापन


मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया दुख
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने एक बयान में कहा, 'मैंने अधिकारियों से बात की है और घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज देने के निर्देश दिए हैं। हादसे की पूरी जांच कराई जाएगी।'

वाईएसआरसीपी प्रमुख जगन मोहन रेड्डी ने जताई संवेदना
पूर्व मुख्यमंत्री और वाईएसआरसीपी प्रमुख वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी ने भी हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा, 'यह बहुत ही दिल तोड़ देने वाली घटना है। ये मजदूर अपने परिवारों के लिए मेहनत कर रहे थे, और ऐसे में उनकी जान जाना बेहद दुखद है।' उन्होंने सरकार से मांग की कि घायलों को तुरंत इलाज मिले और मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता दी जाए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें