फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: यादगीर में एक ही परिवार के 6 सदस्यों ने तालाब में कूदकर दी जान, पूछताछ में ये वजह आई सामने

Mon, 28 Jun 2021 08:29 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

 यादगीर के एसपी ने कहा कि उन्हें गांव के स्थानीय लोगों के इस मामले का पता चला जब उनकी टीम मौके पर पहुंची तो वहां पूरे परिवार का शव पानी के उपर तैर रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के यादगीर शहर में सामूहिक आत्महत्या का मामला सामने आया है। दरअसल  कर्ज से परेशान एक ही परिवार के छह लोगों ने शाहपुर तालुक के एक गांव के तालाब में कूदकर जान दे दी। इस बात की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि तालाब में जान देने वाले परिवार में भीमार्य सुरपुरा, उनकी पत्नी शांतम्मा, बेटा शिवराज, बेटियां सुमित्रा, श्रीदेवी और लक्ष्मी थे।

विज्ञापन


यादगीर के एसपी ने कहा कि उन्हें गांव के स्थानीय लोगों के इस मामले का पता चला जब उनकी टीम मौके पर पहुंची तो वहां पूरे परिवार का शव पानी के उपर तैर रहा था। उन्होंने बताया कि वे सोमवार सुबह करीब 10 बजे खुद डूब गए होंगे लेकिन हमें इसके बारे में तब पता चला जब उनके शव पानी में बहते नजर आए। स्थानीय लोगों  ने बताया कि परिवार कर्ज न चुकाने से परेशान था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें