फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: ट्रक और कार की टक्कर में एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

Sun, 18 Nov 2018 07:33 AM IST
भाषा, अहमदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात के सुरेन्द्रनगर जिले में एक सड़क हादसे में शनिवार को तीन बच्चों सहित एक परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अहमदाबाद से करीब 160 किलोमीटर दूर चोटिला शहर के नजदीक यह हादसा हुआ। हादसे में एक ट्रक और कार के बीच टक्कर हो गई।

विज्ञापन


चोटिला थाने के अधिकारी ने बताया कि कार में सवार तीन बच्चे और एक बुजुर्ग महिला सहित एक परिवार के सदस्य चोटिला तालुक में आनंदपुर गांव में एक रिश्तेदार के यहां से लौट रहे थे। उसी समय आगे निकलने के प्रयास में प्लास्टिक सामग्री लेकर जा रहा ट्रक कार से टकरा गया। उन्होंने बताया कि कार में सवार सभी छह लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें