फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडमान निकोबार द्वीप समूह में आदिवासी समूहों पर कोरोना वायरस का खतरा

Tue, 08 Sep 2020 09:00 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के एक विशेष रूप से कमजोर आदिवासी समूह के छह सदस्य कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने प्रेस वार्ता में एक सवाल के जवाब में बताया कि छहों लोग ठीक हो चुके हैं और अपने द्वीप पर लौट चुके हैं।

विज्ञापन


भूषण ने कहा, 'पांच विशेष रूप से पीड़ित आदिवासी समूह (पीवीजीटी) हैं। इनमें से कुछ पोर्ट ब्लेयर में हैं और बाकी द्वीप समूह में स्थित अन्य द्वीपों से हैं। इनमें से एक समूह में कोरोना के पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। छह लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और सभी ठीक हो चुके हैं।'


पीवीजीटी कुछ निश्चित समुदायों की स्थितियों में सुधार के उद्देश्य से बनाया गया एक वर्गीकरण है। इन समुदायों में विकास सूचकांक काफी कम है। वहीं, निकोबारी जनजाति में वर्तमान में कोरोना वायरस  संक्रमण के 15 सक्रिय मामले हैं। यह जनजाति पीवीजीटी के तहत नहीं आती है।
विज्ञापन


अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में कोरोना वायरस संक्रमण के 27 नये मामले सामने आने के साथ मंगलवार को यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 3,359 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि जो नए मामले सामने आए हैं उनमें से सात मरीज हवाई अड्डे पर मिले। 

वहीं, संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की तलाश के दौरान 20 अन्य मरीजों का पता चला। अधिकारी ने बताया कि हवाई मार्ग से यहां आने वाले सभी यात्रियों का हवाई अड्डे पर आवश्यक तौर पर रेपिड एंटीजन टेस्ट करने के आदेश दिए गए हैं। यहां अब तक कुल 50 मरीजों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 50 मरीजों को सफल इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। इसके बाद यहां ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ कर 2,997 हो गई है ।  अधिकारियों ने बताया कि द्वीपसमूह में फिलहाल 312 मरीजों का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें