फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: अलग-अलग सड़क हादसों में छह की मौत, 30 से ज्यादा घायल; छह महीने की बच्ची भी मृतकों में शामिल

Fri, 20 Nov 2026 02:52 PM IST
राहुल कुमार पीटीआई, अमरेली।
विज्ञापन
सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

गुजरात के अमरेली और भरूच जिलों में शुक्रवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए। मृतकों में छह महीने की एक बच्ची भी शामिल है। 

विज्ञापन


अमरेली में बस और बाइक की टक्कर, चार की मौत 
पहला हादसा सुबह करीब नौ बजे अमरेली-सावरकुंडला रोड पर हुआ। यहां गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम की बस और एक मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई।

पुलिस उपाधीक्षक चिराग देसाई ने बताया कि मोटरसाइकिल पर चार लोग सवार थे। इनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में बस चालक की भी मौत हो गई। मृतकों की पहचान गोगन सोलंकी (37), उनकी छह महीने की बेटी धृति, चार साल के बेटे नितिन और बस चालक मेहुल वाला के रूप में हुई है।

भरूच में खड़े टैंकर से टकराई शादी समारोह में जा रही बस 
दूसरा हादसा भरूच जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। यहां सूरत में शादी समारोह में मेहमानों को लेकर जा रही एक निजी बस सड़क किनारे खड़े टैंकर से टकरा गई। पुलिस अधीक्षक अक्षयराज मकवाना ने बताया कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। 108 आपातकालीन सेवा की कर्मचारी असमा मलेक ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए मौके पर आठ से नौ एंबुलेंस भेजी गईं। सभी घायलों को भरूच सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें