फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो-बस की टक्कर में छह की मौत

Wed, 23 Mar 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा

सार

  •  
विज्ञापन
जीप-बस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना गोवर्धन क्षेत्र में मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर गांव अडींग के निकट श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो गाड़ी से प्राइवेट बस की टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो सवार छह लोगों की मौत हो गई और बस और बोलेरो में सवार 10 लोग घायल हो गए। बोलेरो सवार पांच लोगों की हालत चिंताजनक है।
विज्ञापन


मुरैना मध्य प्रदेश के श्रद्धालु बोलेरो गाड़ी से गिरिराजजी की परिक्रमा कर लौट रहे थे। मंगलवार तड़के चार बजे परिक्रमा पूरी होने पर सभी जीप से वापस मुरैना चल दिए। मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर गांव अडींग के निकट और नहर के बीच सामने से तेज गति से आ रही प्राइवेट बस की बोलेरो में सीधी टक्कर हो गई। 

हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो चालक कल्यान गाड़ी में ही बुरी तरह फंस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची गोवर्धन पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां रवींद्र, राजवीर, पंकज, रामसिंह और देवी सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। घायल हुए ब्रजमोहन, ब्रजेश, पटेल, कृष्णा व बलवीर को नयति हास्पिटल में भेजा गया। घटना के बाद बस का चालक भाग गया।
विज्ञापन


समें बस सवार लाखन, मलखान सिंह, पार्वती देवी, जयराम और कनछेदी निवासी ललितपुर भी घायल हो गए। बस सवार घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। सभी मृतकों के शव पोस्टमार्टम को भेजे गए। इस मामले में कल्यान के रिश्तेदार विजय यादव ने गोवर्धन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें