फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coal Mine Accident: नगालैंड की अवैध कोयला खदान में आग लगी; छह लोग जिंदा जले, चार घायल

Fri, 26 Jan 2024 06:06 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, कोहिमा

सार

भंडारी में कई अवैध कोयला खदानें हैं। इस पर चिंता व्यक्त करते हुए यहां के विधायक ने राज्य सरकार से ऐसी खदानों को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगालैंड के वोखा जिले में एक अवैध कोयला खदान के अंदर आग लगने की घटना में कम से कम छह श्रमिकों की जलकर मौत हो गई। हादसे में चार अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। भंडारी के विधायक अचुम्बेमो किकोन ने शुक्रवार को बताया कि घटना 25 जनवरी को दोपहर करीब एक बजे वोखा जिले के भंडारी उपमंडल के अंतर्गत रिचानयन गांव में हुई।

विज्ञापन


सभी मजदूर असम के
हादसे के बाद अचुम्बेमो किकोन स्थिति का जायजा लेने के लिए भंडारी पहुंचे। बाद में किकोन ने बताया कि असम के सभी मजदूर अवैध खदान के अंदर खुदाई में लगे हुए थे, तभी आग लगने से उनमें से छह की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विधायक ने की यह मांग
एक अधिकारी ने बताया कि घायलों को दीमापुर के एक अस्पताल ले जाया गया। दरअसल, भंडारी में ऐसी कई अवैध कोयला खदानें हैं। इस पर चिंता व्यक्त करते हुए विधायक ने राज्य सरकार से ऐसी खदानों को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
ओडिशा में दो सड़क दुर्घटनाओं में छह की मौत, 17 घायल
ओडसिहा के गंजम और कोरापुट जिलों में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में शुक्रवार को तीन महिलाओं सहित कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गंजम में राष्ट्रीय राजमार्ग 59 पर खड़ाभागा में 30 यात्रियों से भरी एक बस और एक पिकअप वैन की आमने-सामने की टक्कर में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। वहीं, कोरापुट में दो मोटरसाइकिलों, एक कार और एक ऑटो-रिक्शा के बीच हुई एक अन्य दुर्घटना में दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें