फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: कांचीपुरम में पटाखा गोदाम में हुआ विस्फोट, नौ की मौत, 12 घायल

Wed, 22 Mar 2023 10:19 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांचीपुरम
विज्ञापन
पटाखा गोदाम में विस्फोट - फोटो : ANI
विज्ञापन

तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले में कुरुविमलाई गांव में एक पटाखा गोदाम में विस्फोट हुआ है। कांचीपुरम जिले के कलेक्टर एम आरथी ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस घटना में नौ लोगों की मौत हो गई और करीब 12 लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बारे में पुलिस जांच जारी है।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जब कर्मचारी पटाखों के निर्माण और भंडारण से संबंधित कामों में लगे थे, तभी एक विस्फोट हुआ, जिससे आग लग गई। आग लगने से नौ मजदूरों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। विस्फोट के कारण फैक्ट्री और गोदाम वाली इमारत ढह गई।

 

 वहीं, पुलिस ने इस घटना के बारे में बताते हुए कहा कि बुधवार को हुई घटना में नौ श्रमिकों के मारे जाने की आशंका है और कम से कम 12 अन्य घायल हो गए हैं। हालांकि अभी दुर्घटना का कारण साफ नहीं है। मामले में जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें