लेफ्टिनेंट कर्नल ज्योति लामा: 14 आतंकियों को पकड़ने का श्रेय
लामा ने पिछले साल जुलाई में मणिपुर में एक ऑपरेशन में दो आतंकियों को मार गिराया था। उनके इसके लिए शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। उन्हें अपने ऑपरेशन के दौरान 14 आतंकियों को पकड़ने का श्रेय भी दिया जाता है।
सिपाही करमदेव ओरांव: गोली लगी फिर भी फेंके नौ ग्रेनेड
शौर्य चक्र से सम्मानित ओरांव ने नियंत्रण रेखा पर एक ऑपरेशन के दौरान दो आतंकियों को मार गिराया था। सिपाही पर चार आतंकी हमला कर रहे थे, जहां सिपाही के बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोली भी लगी फिर भी उन्होंनेे नौ ग्रेनेड फेंके, जिसमें दो आतंकी मारे गए थे।
पैराशूट रेजिमेंट (विशेष बल) के नरेंद्र सिंह को नियंत्रण रेखा पर एक ऑपरेशन के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। उन्होंने दो आतंकवादियों को मार डाला और एक को घायल कर दिया था। आतंकवादी वहां भारतीय सेना के ठिकानों पर हमला करने की योजना बना रहे थे।
सेना के अलावा इन तीन को भी मरणोपरांत शौर्य चक्र
सेना के छह लोगों के अलावा गृह मंत्रालय की श्रेणी में तीन लोगों को मरणोपरांत शौर्य चक्र दिए जाने का एलान किया गया है। यह वीरता पुरस्कार पाने वालों में चल्लापिला नरसिम्हा राव, कांस्टेबल कमल किशोर और डिप्टी एसपी अमन कुमार हैं।
लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह, लेफ्टिनेंट जनरल संजीव कुमार श्रीवास्तव, लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चोपड़ा, लेफ्टिनेंट जनरल पी शंकर राजेश्वर, लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी, लेफ्टिनेंट जनरल अमरजीत सिंह बेदी, लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान, लेफ्टिनेंट जनरल जयवीर सिंह नेगी, लेफ्टिनेंट जनरल संतोष कुमार उपाध्याय, लेफ्टिनेंट जनरल संजीव कनाल, लेफ्टिनेंट जनरल रजनीकांत जग्गा, लेफ्टिनेंट जनरल आलोक सिंह कलेर, लेफ्टिनेंट जनरल रविंदर पाल सिंह, लेफ्टिनेंट जनरल अरविंद दत्ता, लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह, लेफ्टिनेंट जनरल दलीप सिंह, मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) संदीपन हांडा, मेजर जनरल मुकेश कुमार, मेजर जनरल अश्विनी कुमार चन्नन, वाइस एडमिरल अनिल कुमार चावला, वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार, वाइस एडमिरल अतुल कुमार जैन, एयर मार्शल राजकरन सिंह शेरा, एयर मार्शल कुलदीप शर्मा, एयर मार्शल हरजीत सिंह अरोड़ा, एयर मार्शल सुरेंद्र कुमार घोटिया, एयर मार्शल राजीव दयाल माथुर, एयर मार्शल प्रदीप पद्माकर बापट।
भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 15 जवानों और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 29 लोगों को पुलिस सेवा पदक से सम्मानित किए जाने का एलान किया गया है। वहीं, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की एक टीम को 2013 में एक कार्रवाई के लिए पुलिस वीरता पदक दिया गया है।
एसएसबी टीम ने झारखंड में 2013 में नक्सल कमांडर सहदेव राय को मार गिराया था। वहीं, उत्तर रेलवे के कांस्टेबल जगबीर सिंह राना को मरणोपरांत पुलिस वीरता पदक से नवाजा गया है। रेलवे के 15 अफसरों को पुलिस पदक दिया गया है।
54 लोगों को जीवन रक्षा पदक
राष्ट्रपति ने 54 व्यक्तियों को जीवन रक्षा पदक श्रृंखला पुरस्कार- 2019 प्रदान करने की मंजूरी दे दी है। इसमें सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक के लिए सात, उत्तम जीवन रक्षा पदक के लिए आठ और जीवन रक्षा पदक के लिए 39 व्यक्तियों को शामिल किया गया है। पांच लोगों को यह पुरस्कार मरणोपरांत दिया जाएगा।