फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malda Violence: प्रशासन की सख्ती से सुधर रहे हालात, कुछ दुकानें भी खुली; अबतक 50 गिरफ्तार

Sat, 29 Mar 2025 05:06 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के मोथाबारी इलाके में कल शाम एक धार्मिक जुलूस के बाद एक धार्मिक स्थल के पास तनाव बढ़ गया। हालांकि प्रशासन के लगातार एक्शन और सख्ती के चलते अब जाकार स्थिति समान्य हो रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के मोथाबारी इलाके में हुई हिंसा के बाद स्थिति अब सामान्य हो रही है। शनिवार को एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि झड़प के सिलसिले में 16 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिससे अब तक कुल 50 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। वहीं बंगाल के महानिरीक्षक (आईजी) राजेश यादव ने कहा कि मोथाबारी में अब स्थिति शांत हो रही है, जिसके बाद कुछ दुकानें भी फिर से खुल गए हैं।

विज्ञापन


प्रशासन की सख्ती का असर
हिंसा के बाद स्थिति पर नियंत्रण करने के लिए पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने इलाके में शांति बनाए रखने के लिए बैठक की। जहां राज्य सशस्त्र पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों को इलाके में तैनात किया गया है। बता दें कि बढ़ते तनाव को देखते हुए अधिकारियों ने एहतियातन शुक्रवार से मोथाबारी और आसपास के इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी थीं। हालांकि, आगामी रामनवमी और ईद के त्योहारों को देखते हुए निषेधाज्ञा लागू नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें:- PM Modi Nagpur Visit: नागपुर दौरे पर मोहन भागवत से मिलेंगे पीएम मोदी, सुनील आंबेकर बोले- देशहित में होगी चर्चा
विज्ञापन


तीन अप्रैल तक देनी होगी रिपोर्ट
वहीं कलकत्ता उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को मालदा जिले के मोठाबाड़ी क्षेत्र में दो समुदायों के बीच झड़पों पर जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया था। अदालत ने राज्य से उम्मीद जताई है कि वह हिंसा से प्रभावित लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाएगा।

मामले में न्यायमूर्ति सौमेन सेन की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने कहा, राज्य को अपने नागरिकों के अधिकारों को संरक्षित करने की जरूरत है। उच्च न्यायालय ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को 3 अप्रैल तक हिंसा पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US Military: रक्षा मंत्री महिलाओं के युद्धक्षेत्र में जाने के खिलाफ; फिटनेस और सैन्य नियमों में समीक्षा की पहल

हिंसा का कारण, एक नजर
स्थानीय लोगों के मुताबिक, बुधवार शाम एक धार्मिक जुलूस के बाद एक धार्मिक स्थल के पास तनाव बढ़ा, जिसके बाद गुरुवार को हिंसा, आगजनी, तोड़फोड़ और हमले हुए। पुलिस ने बताया कि वीडियो फुटेज में पहचाने गए आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेजा गया, जबकि बाकी को न्यायिक हिरासत में रखा गया है। फिलहाल इलाके में स्थिति तनाव है लेकिन नियंत्रण में है। पुलिस चौकसी बनाए हुए है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें