फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LAC Row: चीन से सीमा विवाद पर सेना प्रमुख बोले- फिलहाल हालात स्थिर, PLA-17वें दौर की बातचीत पर कही यह बात

Sun, 13 Nov 2022 06:31 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने शनिवार को कहा कि पूर्वी लद्दाख में स्थिति स्थिर है, लेकिन अप्रत्याशित (अनप्रिडेक्टेबल) है। 
विज्ञापन
सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने शनिवार को पूर्वी लद्दाख में चल रहे भारत-चीन सीमा विवाद पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पूर्वी लद्दाख में स्थिति स्थिर है, लेकिन यह अप्रत्याशित है। जनरल पांडे ने कहा कि जहां तक पीएलए (चीन की सेना) के बलों का सवाल है, हम 17वें दौर की वार्ता के लिए सही तारीख का इंतजार कर रहे हैं। यह सिलसिला लगातार जारी है।  

विज्ञापन

 

सेना प्रमुख ने आगे कहा, हम सभी जानते हैं कि चीनी क्या कहते हैं और वे जो करते हैं, वह बिल्कुल अलग हैं। यह भी उनके स्वभाव और चरित्र का हिस्सा है। हमें उनकी बातों पर ध्यान देने के बजाय उनके कार्यों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। 
 


जनरल पांडे ने एक थिंक टैंक को संबोधित करते हुए कहा कि भारत शेष मुद्दों के समाधान के लिए चीन के साथ उच्च स्तर की सैन्य वार्ता के अगले दौर को लेकर आशावादी है। हम 17वें दौर की वार्ता की तारीख पर विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन


‘चाणक्या डायलॉग्स’ को संबोधित करते हुए सीमावर्ती इलाकों में चीन के बुनियादी ढांचा विकसित करने पर थलसेना प्रमुख ने कहा कि यह लगातार हो रहा है। भारतीय थलसेना की तैयारियों के बारे में उन्होंने कहा कि सर्दियों के मौसम के अनुकूल तैयारी जारी है। अपने हितों की सुरक्षा के लिए वास्तविक नियंत्रण रेखा पर हमारे कार्यों को बहुत सावधानीपूर्वक समायोजित करने की जरूरत है।

सेना प्रमुख फ्रांस रवाना
इस बीच सेना प्रमुख जनरल पांडे रविवार को चार दिवसीय यात्रा पर फ्रांस रवाना हो गए। जनरल पांडे फ्रांस के शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ व्यापक बातचीत करेंगे, जिसमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, थल सेनाध्यक्ष और लैंड कॉम्बैट फोर्सेज के कमांडर शामिल हैं। सेना प्रमुख 14 से 17 नवंबर तक फ्रांस की यात्रा पर रवाना हुए हैं। सेना ने कहा कि चार दिवसीय यात्रा के दौरान वह दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से अपने समकक्षों और फ्रांस के वरिष्ठ सैन्य नेतृत्व से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें