फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murshidabad Violence: मुर्शिदाबाद में सामान्य हो रहे हालात, सुरक्षा बल तैनात, लोग बोले- पहले जैसी शांति चाहिए

Fri, 18 Apr 2025 01:19 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुर्शिदाबाद

सार

मुर्शिदाबाद जिले के कई इलाकों में वक्फ कानून के विरोध में बीती 11-12 अप्रैल को हिंसा भड़क गई थी। ये हिंसा सुती, धुलियान और जंगीपुर इलाकों में हुई। इस हिंसा में तीन लोगों की मौत हुई और कई अन्य घायल हुए। अब यहां हालात सामान्य होने लगे हैं।
विज्ञापन
मुर्शिदाबाद में खुलीं दुकानें। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वक्फ कानून के विरोध में भड़की हिंसा की आग में झुलस रहे मुर्शिदाबाद में अब हालात सामान्य होने लगे हैं। दुकानें खुल रही हैं, लोग घरों से निकल रहे हैं। मगर लोगों के मन में फिर से अशांति पनपने को लेकर डर है। हालांकि हालात से निपटने के लिए धुलियान क्षेत्र में सुरक्षा बलों की तैनात की गई है। धुलियान क्षेत्र में कई लोगों ने आठ दिन बाद दुकान खुलीं।

विज्ञापन


आठ दिन बाद दुकान खोलने वाले मोची शिवा रविदास ने कहा कि बाजार में कई दुकानें खुलीं, लेकिन हिंदुओं की दुकानें बंद रहीं। मैंने हिंसा वाले दिन आखिरी बार दुकान खोली थी और आज आठ दिन बाद दुकान खोली है। क्षेत्र में बहुत अराजकता थी। कल पुलिस और सुरक्षा बलों ने सुरक्षा का आश्वासन देकर दुकान खोलने के लिए कहा था। 

ये भी पढ़ें: 'कांग्रेस ने प्रचार पर फूंके जनता के पैसे; 2000 करोड़ पर नजर'; नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा
विज्ञापन


मोची शिवा ने कहा कि मैंने दुकान खोल ली है, लेकिन फिर भी अराजकता फैलने का डर बना हुआ है। हिंसा वाले दिन भीड़ ने यहां पुलिस थाने का घेराव किया। दो-तीन लोगों की हत्या कर दी गई। स्थिति बेकाबू हो गई।  कई लोग अपने घर छोडकर चले गए। उन्होंने कहा कि मैं पहले की तरह शांति चाहता हूं। अब कोई झड़प नहीं होनी चाहिए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भारतीय छात्रों का वीजा रद्द करने पर कांग्रेस हमलवार, पूछा- क्या विदेश मंत्री US में उठाएंगे मुद्दा

मुर्शिदाबाद जिले के कई इलाकों में वक्फ कानून के विरोध में बीती 11-12 अप्रैल को हिंसा भड़क गई थी। ये हिंसा सुती, धुलियान और जंगीपुर इलाकों में हुई। इस हिंसा में तीन लोगों की मौत हुई और कई अन्य घायल हुए। धुलियान के मंदिरपाड़ा इलाके में कथित तौर पर कई महिलाओं का उत्पीड़न किया गया। हिंसा के चलते मुर्शिदाबाद में बड़े पैमाने पर विस्थापन हुआ। पुलिस ने हिंसा और दो लोगों की हत्या के आरोप में एक और आरोपी पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी इंजामुल हक पर सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ करने और नष्ट करने का आरोप है। 

संबंधित वीडियो

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें