नेशनल हेराल्ड मामले में अनुराग ठाकुर ने गांधी परिवार पर निशाना साधा (फाइल)
- फोटो : एएनआई
नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा और कांग्रेस के बीच जमकर जुबानी जंग हो रही है। ताजा घटनाक्रम में भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, 'कांग्रेस पार्टी बार-बार नेशनल हेराल्ड का नाम लेकर सनसनी फैलाने की कोशिश करती है, लेकिन विफल रहती है।' उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड का नाम सुनते ही कांग्रेस पार्टी का पूरा इकोसिस्टम सनसनी से भर जाता है... वे पकड़े गए हैं।' ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने अखबार को अपने एटीएम के रूप में इस्तेमाल किया है। उन्होंने दावा किया कि गांधी परिवार ने अपनी जेब से एक पैसा भी निवेश किए बिना नेशनल हेराल्ड की 2,000 करोड़ रुपये की संपत्ति हासिल करने की कोशिश की।
ईडी की कार्रवाई के पीछे सियासत नहीं, जनता के पैसे फूंक रही कांग्रेस
भाजपा ने भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे कांग्रेस नेताओं को चुनौती भी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मामलों के त्वरित और समयबद्ध निपटारे की मांग करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी-राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की चार्जशीट दाखिल करने की कार्रवाई के पीछे राजनीतिक मंशा होने की बात बेबुनियाद है। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों पर जनता के पैसे को साप्ताहिक समाचार पत्र में विज्ञापन के रूप में खर्च करते हैं। उन्होंने दावा किया कि इस अखबार को बहुत कम पाठक पढ़ पाते हैं।
ये भी पढ़ें- National Herald: ED ने चार्जशीट में की 661 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने की मांग; जांच के दौरान की थी अटैच
क्या कोई राजनीतिक दल ऋण दे सकता है?
भाजपा मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस परिवार को घेरते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, यंग इंडियन कंपनी को कांग्रेस ने 50 लाख रुपये का ऋण दिया था। इसमें दोनों गांधी परिवार की 76 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। इस कंपनी ने कांग्रेस से संबद्ध समाचार पत्र एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड का अधिग्रहण किया। इसके पास विपक्षी पार्टी को 90 करोड़ रुपये बकाया थे। उन्होंने इस ब्यौरे के साथ सवाल भी पूछे। ठाकुर ने जानना चाहा कि क्या कोई राजनीतिक दल ऋण दे सकता है।
भ्रष्टाचार के कांग्रेस मॉडल' में चोर खूब शोर मचाते हैं...
राजनीति से प्रेरित कार्रवाई के आरोपों के संबंध में अनुराग ठाकुर ने कहा, अगर कांग्रेस नेताओं में हिम्मत है तो उन्हें अदालत से जल्द सुनवाई की अपील करनी चाहिए। ठाकुर ने कहा, 'भ्रष्टाचार के कांग्रेस मॉडल' में चोर खूब शोर मचाते हैं। नेशनल हेराल्ड मामले ने कांग्रेस के पूरे तंत्र को स्तब्ध कर दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के सत्ता में आने से पहले निचली अदालतों ने मामले का संज्ञान लिया, लेकिन कार्रवाई रदद् कराने को लेकर गांधी परिवार कई बार कोर्ट में अपील कर चुका है।
ये भी पढ़ें- ED Action: ईडी के फेर में फंसे राहुल-सोनिया और रॉबर्ट वाड्रा, और कितने मामलों में घिरा है गांधी परिवार?
हिमाचल में क्या कोई कांग्रेस नेता या सदस्य नेशनल हेराल्ड पढ़ता है?
अनुराग ठाकुर ने कहा, अदालतों ने उन्हें जमानत के अलावा कोई राहत नहीं दी। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका ने प्रवर्तन निदेशालय की जांच में हस्तक्षेप नहीं किया। हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए ठाकुर ने कहा, प्रदेश सरकार ने 10 मुख्य वादों में से एक भी पूरा नहीं किया। नेशनल हेराल्ड में विज्ञापन पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए। क्या हिमाचल में कोई कांग्रेस नेता या सदस्य इसे पढ़ता है? विभिन्न कांग्रेस सरकारों द्वारा विज्ञापनों पर खर्च की गई धनराशि का विवरण अखबार में देना चाहिए। बता दें कि कांग्रेस ईडी की कार्रवाई के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन कर रही है।
संबंधित वीडियो-