फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: जयराम रमेश का आजाद पर तंज, कुछ लोग दिल्ली में मोदी सरकार के दिए बंगले के लॉन से फैला रहे फर्जी खबरें

Fri, 02 Sep 2022 04:53 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पिछले हफ्ते सोनिया गांधी को पांच पन्नों के पत्र में कांग्रेस से इस्तीफे की घोषणा के बाद आजाद ने रमेश सहित पार्टी नेतृत्व पर हमला किया था।
विज्ञापन
गुलाम नबी आजाद(पीटीआई) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने शुक्रवार को पार्टी के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद पर परोक्ष रूप से कटाक्ष किया और उन पर दिल्ली में मोदी सरकार द्वारा स्वीकृत बंगले के विशाल लॉन में बैठकर फर्जी खबरें फैलाने का आरोप लगाया। आजाद के पैतृक स्थान जम्मू-कश्मीर के भालेसा में एक जनसभा आयोजित करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक वीडियो का जिक्र करते हुए रमेश ने कहा, यह जमीनी हकीकत है, न ही मोदी सरकार द्वारा नई दिल्ली में दिए गए बंगले के लॉन में बैठकर फेक न्यूज फैलाने वाले लोगों द्वारा निर्मित वास्तविकता है। 

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर कांग्रेस ने ट्विटर पर वीडियो साझा किया और लिखा- सब डिवीजन भालेसा के सभी ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ता मासिक बैठक करने के लिए कांग्रेस कार्यालय गंडोह में इकट्ठे हुए, जो पिछले 50 से अधिक वर्षों से हर महीने के पहले दिन आयोजित किया जा रहा है। भालेसा गुलाम नबी आजाद का गृह ग्राम है।

पिछले हफ्ते सोनिया गांधी को पांच पन्नों के पत्र में कांग्रेस से इस्तीफे की घोषणा के बाद आजाद ने रमेश सहित पार्टी नेतृत्व पर हमला किया था। आजाद ने विशेष रूप से राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनकी राजनीति में योग्यता या रुचि नहीं है। आजाद के इस्तीफे के साथ ही कांग्रेस में सियासी हलचल का दौर जारी है। वह कई असंतुष्ट नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं और जल्द ही नई पार्टी का एलान भी करने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें