फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CPI (M) के दोबारा महासचिव चुने गए सीताराम येचुरी

Sun, 22 Apr 2018 05:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

सीताराम येचुरी दोबारा मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव चुने गए हैं। 22वां कांग्रेस सम्मेलन हैदराबाद में चल रहा है और यही सीताराम के दोबारा पद पर बने रहने की घोषणा की गई है। येचुरी से पहले नौ साल तक प्रकाश करात इस पद पर बने रहे थे। 

विज्ञापन


आंध्र प्रदेश के रहने वाले येचुरी उदारवादी सोच वाले नेता माने जाते हैं और अर्थशास्त्र तथा गठजोड़ की राजनीति के माहिर हैं। सीतराम येचुरी इससे पहले पार्टी के अंदरूनी फोरम पर पार्टी की कुछ नीतियों पर सवाल भी लगातार उठाते रहे हैं। 

येचुरी ने कई बार कहा है कि हमें पार्टी संगठन को मजबूत करना होगा ताकि देश की पार्टी के सामने की चुनौतियों का सामना कर सकें। ऐसा इसलिए भी जरूरी है क्योंकि पूंजीवाद में संकट गहरा गया है और समाजवाद के संघर्ष को मजबूत किए बिना लोगों के लिए कोई निजात नहीं है।
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के आने के बाद भारतीय इतिहास को दोबारा लिखने के प्रयास हो रहे हैं। सांप्रदायिकता फैल रही है और लोकतांत्रिक परंपराएं कमजोर हो रही हैं। इसी का सामना करना हमारे लिए चुनौती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें