फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: असम में ठेकेदार की हत्या के मामले में गुजरात से बुलाए गए फॉरेंसिक विशेषज्ञ, अधजली हालत में मिला था शव

Mon, 03 Jun 2024 10:35 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

Assam: स्थानीय भाजपा नेता और सरकारी ठेकेदार सुनील गोगोई का शव शनिवार शाम को ढकुआखाना में उनके आवास के पास एक खुले मैदान में मिला था। शव आधा जला हुआ था और सिर गायब था। 

विज्ञापन
सीएसपी संचालक की गोली मार कर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के एक सरकारी ठेकेदार और भाजपा नेता सुनील गोगोई की नृशंस हत्या की गई। पुलिस ने बताया है कि शव आधा जला हुआ था और सिर गायब था। असम पुलिस ने इस मामले में गुजरात से एक शीर्ष फॉरेंसिक विशेषज्ञ को बुलाया है। वहीं असम सरकार का कहना है कि इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया जाएगा। 

विज्ञापन


सभी पहलुओं से की जा रही जांच- पुलिस
असम के पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह का कहना है कि स्थानीय पुलिस, सीआईडी अधिकारियों और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम इस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। उन्होंने बाया कि इस हत्याकांड में एक इंजीनियर की संभावित संलिप्तता भी शामिल है। उस इंजीनियर को पीड़ित की शिकायत के बाद रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 

अधजली हालत में मिला था शव, गायब था सिर 
स्थानीय भाजपा नेता और सरकारी ठेकेदार सुनील गोगोई का शव शनिवार शाम को ढकुआखाना में उनके आवास के पास एक खुले मैदान में मिला था। शव सिर गायब था और आधा जला हुआ था। गोगोई के परिवार के सदस्यों ने धड़ के पास पड़ी एक टी-शर्ट के आधार पर शव की पहचान की। पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह का कहना है कि असम में ऐसा अपराध पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने इस बहुत ही संवेदनशील और महत्वपूर्ण मामला बताते हुए कहा कि इस बारे में मुख्यमंत्री से बात की गई है। 
विज्ञापन


गुजरात से बुलाए गए फॉरेंसिक विशेषज्ञ
पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह ने कहा कि जांच को आगे बढ़ाने के लिए लखीमपुर के पुलिस अधीक्षक को विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि इस मामले की जांच के लिए गुजरात से एक शीर्ष फॉरेंसिक सलाहकार आ रहे हैं। जीपी सिंह ने कहा कि एक सीआईडी अधिकारी और गुवाहाटी की फॉरेंसिक टीम पहले से ही मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें