फरीदाबाद के रहने वाले सुमित खंडेवाल की बहन बीते मंगलवार से गायब हैं। सुमित के मुताबिक उनकी बहन, कल्पना खंडेवाल बीतें मगंलवार को ऑफिस से घर के लिए निकली, लेकिन घर नहीं पहुंची। कल्पना को आखिरी बार एनएचपीसी(NHPC) मेट्रो स्टेशन पर देखा गया था। उनका घर एनएचपीसी मेट्रो स्टेशन से लगभग 20 मिनट की दूरी पर है।
कल्पना खंडेवाल की लंबाई 5 फीट 2 इंच है। मंगलवार को उन्होंने नीले रंग की शर्ट और काले रंग की जीन्स पहन रखी थी। इसके अलावा एक सफेद रंग का बैग भी कल्पना के हाथ में था।
अपनी बहन को ढूढ़ने के लिए सुमित ने पुलिस से मदद मांगने के साथ-साथ फेसबुक के जरिए भी लोगों से मदद मांगी। फेसबुक पर सुमित की यह पोस्ट वायरल हो गई है। लोग सुमित की पोस्ट शेयर कर उसकी मदद की करने की अपील कर रहे हैं।