फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब डिग्री में लिख सकेंगे अकेली मां का नाम

Wed, 31 May 2017 06:09 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) डिग्री पर पिता के नाम को ऐच्छिक बनाने के प्रस्ताव पर काम करेगा। दरअसल मानव संसाधन मंत्रालय इस बारे में महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी के सुझावों से सैद्धांतिक तौर पर सहमत हो गया है।
विज्ञापन


मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि डिग्री पर पिता के नाम को ऐच्छिक बनाने के मेनका गांधी के सुझाव से हम सहमत हैं। हम विद्यार्थियों को इस बात का विकल्प देंगे कि वे डिग्री पर मांग का नाम चाहते हैं या पिता का।

दरअसल, अकेली मांओं की चिंताओं को देखते हुए मेनका ने पिछले महीने जावड़ेकर को पत्र लिख कर कहा था कि डिग्री सर्टिफिकेट पर पिता के नाम की अनिवार्यता के नियम को बदला जाए।
विज्ञापन


मेनका गांधी ने जावड़ेकर को लिखे पत्र में कहा है कि पति से अलग हो चुकीं कई महिलाओं ने उनके सामने बच्चे के लिए सर्टिफिकेट हासिल करने में दिक्कत की शिकायत की थी। मेनका ने कहा है कि शादी टूटना या पति-पत्नी में अलगाव अब एक सामान्य चीज है। लिहाजा सर्टिफिकेट से जुड़े नियमों में बदलाव होना भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें