फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी में बेची गई महिला आज लौटेगी भारत

Wed, 31 May 2017 06:04 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का कहना है कि सऊदी अरब में कथित रूप से बेची और अत्याचार का शिकार जालंधर की रहने वाली 55 वर्षीय महिला बुधवार को भारत लौटेगी। सुषमा ने ट्वीट में लिखा, ‘इस को मेरे ध्यान में लाने के लिए धन्यवाद। सुखवंत कौर 31 मई 2017 को सुबह 04.15 बजे उड़ान संख्या जी9406 से अपने घर लौटेगी।’
विज्ञापन


एक खबर के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का ध्यान इस मामले की तरफ गया। खबर में महिला के पति कुलवंत सिंह ने आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी सुखवंत कौर तीन महीने के टूरिस्ट वीजा पर इस साल जनवरी में सऊदी अरब गई थी। उसे वहां बेचा गया और उस पर अत्याचार किया गया।

खबर के अनुसार सुखवंत कौर को दिल्ली का एक एजेंट सऊदी अरब ले गया था। कुलवंत सिंह ने बताया कि दुबई पहुंचने के एक सप्ताह बाद तक उसकी पत्नी फोन के जरिये उसके संपर्क में थी। लेकिन कुछ दिन बाद उसका फोन स्विच ऑफ हो गया और उसके एजेंट ने भी उसका फोन उठाना बंद कर दिया।
विज्ञापन


खबर मेें बताया गया कि 7 मई को उसकी पत्नी सऊदी के सिटी अस्पताल से फोन किया। उसने बताया कि एजेंट ने उसे एक स्थानीय व्यक्ति को बेच दिया और वह उसे गुलाम के रूप में काम करा रहा है। उसे साथ बुरा व्यवहार किया गया और उसे मारा भी गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें