फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात में 3.5 लाख लोगों ने राष्ट्रगान गाकर बनाया रिकॉर्ड

Sat, 21 Jan 2017 08:54 PM IST
एजेंसी/राजकोट
विज्ञापन
demo - फोटो : Getty Images - file
विज्ञापन
गुजरात के राजकोट जिले में 3.5 लाख से अधिक लोगों ने एक साथ राष्ट्रगान गाकर शनिवार को एक नया रिकॉर्ड बना दिया। इस कार्यक्रम का आयोजन कगवाद में हाल ही में तैयार खोडियार देवी के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर किया गया था। मंदिर ट्रस्ट के सदस्य हंसराज गजेरा ने कहा कि लोगों ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में राष्ट्रगान गाया।
विज्ञापन


इससे पहले यह रिकॉर्ड बंगलादेश के नाम था। वहां 2014 में 25,4537 लोगों ने एक साथ राष्ट्रगान गाया था। गजेरा ने बताया, हमें गिनीज बुक के अधिकारियों ने रिकॉर्ड का प्रमाणपत्र भी दे दिया है। ट्रस्ट सबसे लंबी शोभा यात्रा और 1008 कूंड वाले यज्ञ का आयोजन कर दो अन्य रिकॉर्ड बनाने की तैयारी कर रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें