फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक 'सिंघम' ने दिया इस्तीफा, अब उतर सकते हैं राजनीति के मैदान में

Wed, 29 May 2019 11:02 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी के अन्नामलाई (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

कर्नाटक के बंगलूरू दक्षिण के पुलिस उपायुक्त के अन्नामलाई जो सिंघम नाम से मशहूर हैं उन्होंने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वह अब जन सेवा करेंगे। अन्नामलाई ने राज्य के गृहमंत्री एचबी पाटिल की मौजूदगी में मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी से मुलाकात की और उन्हें अपने इस्तीफे के बारे में सूचना दी।  

विज्ञापन

 
अन्नामलाई ने मुख्यमंत्री को अपना कर्तव्य बखूबी निभाने का मौका देने के लिए धन्यवाद दिया। कुमारस्वामी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कुमारस्वामी ने मुझे अपने निर्णय पर दोबारा सोचने के लिए कहा क्योंकि राज्य को उनकी सेवा की जरूरत है। लेकिन मैंने उन्हें बताया कि मैं अपना फैसला ले चुका हूं। जिसके बाद उन्होंने मुझे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।   

अन्नामलाई का कहना है कि वह किसी राजनीतिक दबाव में नौकरी नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने कुमारस्वामी और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की प्रशंसा की। चूंकि उन्होंने अपनी ड्यूटी निभाने कि लिए उन्हें स्वतंत्रता दी। उन्होंने कहा, 'पूरे राज्य ने मेरा सम्मान किया है। मुझे कुछ और दिन काम करना चाहिए था लेकिन कुछ निर्णय लेने पड़ते हैं। मैं सभी का धन्यवाद करता हूं।'  
विज्ञापन


अन्नामलाई को एक ईमानदार, बहादुर और सच्चा अधिकारी माना जाता है। लोग उन्हें इतना पसंद करते थे कि जब उडुपी और चिकमंगलुरू जिले से उनका हस्तांतरण किया गया तो लोग विरोध प्रदर्शन करने लगे थे। 

अपने निर्णय पर उन्होंने कहा, 'मैंने सेवा में 10 साल बिताए हैं। मेरा मानना है कि एक व्यक्ति अपने जीवन में तीन जुनून प्राप्त कर सकता है जिसमें से एक जन सेवा है। मेरा मानना है कि सिविल सेवा में मेरा कार्य खत्म हो गया है। इसी वजह से मैं अब अलग चीजें करना चाहता हूं। फिलहाल मैंने कोई फैसला नहीं लिया है। मुझे तीन-चार महीनों का समय चाहिए। मैं सोचकर सही निर्णय लूंगा।'

2011 बैच के आईपीएस अधिकारी अन्नामलाई तमिलनाडु के करूर के रहने वाले हैं। उन्होंने सहायक पुलिस अधीक्षक के तौर पर अपने करियर की शुरुआत 2013 में कारकल से की थी। ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि वह आरएसएस के वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में हैं। वहीं रेलवे के पुलिस महानिरीक्षक का दावा है कि अन्नामलाई राजनीति में उतर सकते हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें