फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: हिंसा पीड़ित महिलाओं की मदद कर रहा सिंगापुर में रहने वाला उद्यमी, गुड़ियां बनाने-बेचने में कर रहा मदद

Sat, 30 Nov 2024 04:02 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल।

सार

Manipur: मोनिष करम ने हिंसा प्रभावित महिलाओं की मदद के लिए एक खास पहल शुरू की। उन्होंने महिलाओं को 'क्रोशे' से गुड़िया बनाने का प्रशिक्षण दिया और इन गुड़ियाओं को दुनिया भर में बेचने का मौका दिया है। इस पहल का मकसद राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।
विज्ञापन
गुड़िया - फोटो : फ्रीपिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर में बीते एक साल से ज्यादा समय से हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। राज्य की बड़ी आबादी अपने घरों से विस्थापित होकर राहत शिविरों में रह रहे हैं। लोगों को अपनी आजीविका के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। ऐसे में सिंगापुर में रहने वाले एक मणिपुरी उद्यमी मोनिष करम उम्मीद की किरण बनकर सामने आए हैं। मोनिष ने हिंसा प्रभावित महिलाओं की मदद के लिए एक खास पहल शुरू की। उन्होंने महिलाओं को 'क्रोशे' से गुड़िया बनाने का प्रशिक्षण दिया और इन गुड़ियाओं को दुनिया भर में बेचने का मौका दिया है। इस पहल का मकसद राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। क्रोशे हस्तकला की एक तकनीक है, जिसमें सूत या धागे से किसी चीज को हाथ से बुना जाता है। 

विज्ञापन


वह बताते हैं कि पिछले साल मई में जब मणिपुर में हिंसा शुरू हुई, तो हजारों लोग अपने घरों से बेघर हो गए और राहत शिविरों में रहने लगे। इनमें से अधिकांश के पास कोई काम नहीं था और वे आर्थिक रूप से परेशान थे। मैंने और मेरे साथियों ने महसूस किया कि इन लोगों को एक स्थिर और आत्मनिर्भर आजीविका की जरूरत है, ताकि वे अपने जीवन को फिर से पटरी पर ला सकें। 

उन्होंने ने कहा, मेरी बेटी की बनाई एक छोटी गुड़िया से मुझे प्रेरणा मिली। मणिपुर की महिलाएं पारंपरिक रूप से हात से काम करने में माहिर होती हैं, इसलिए मैंने सोचा कि क्यों न उन्हें इस काम में प्रशिक्षित किया जाए।उन्होंने आगे बताया कि उनकी टीम ने देखा कि राहत शिविरों में रहने वाली महिलाएं मोमबत्तियां, अगरबत्तियां और वाशिंग पाउडर बना रही थीं, लेकिन उन्हें इन उत्पादों को बेचने में बहुत मुश्किल हो रही थी। इसलिए उन्होंने गुड़िया बनाने की परियोजना को आसान बनाने का फैसला किया। जैसे बेचने में मदद करना, ब्रांडिंग, मार्केटिंग का ध्यान हम रखेंगे, ताकि महिलएं केवल गुड़िया बनाने पर फोकस कर सकें। 
विज्ञापन


मोनिष की कंपनी ने 'प्रोजेक्ट स्टिचिंग होप' नाम की परियोजना शुरू की। इसमें 'वन मिलियन हीरोज' समूह ने सहयोग किया। मनीष और उनकी टीम ने राहत शिविरों में महिलाओं को गुड़िया बनाने का प्रशिक्षण दिया। इन गुड़ियाओं के डिजाइन कुत्ता, बिल्ली, बाघ और भालू जैसे पशुओं के रूप में हैं। साथ ही राधा और कृष्ण की गुड़िया भी बनाई जा रही हैं। मोनिष कहा, यह गुडियां सिर्फ गुड़ियां नहीं हैं। हम मानते हैं कि ये उम्मीद का प्रतीक हैं और कहानी कहने के साधन हैं। 

परियोजना प्रबंधक नोमिता निंगथौजम ने कहा, हमने दो स्थानीय प्रशिक्षकों को शामिल किया और अक्तूबर से बिष्णुपुर और कक्किंघ जिलों के राहत शिविरों का दौरा कर प्रभावित महिलाओं को कुछ महीनों तक प्रशिक्षण दिया। वर्तमान में करीब चालीस से अधिक महिलाएं नियमित रूप से गुड़ियाओं को बना रही हैं।  
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें