फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikkim: सिक्किम को मिला दुनिया के पहले पूर्ण जैविक खेती वाले राज्य का दर्जा, सरकार ने ऐसे मनाई खुशी

Mon, 06 Mar 2023 12:53 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय संचार मंत्रालय ने इसे लेकर सिक्किम को बधाई दी है। सिक्किम के पहला जैविक प्रदेश बनने पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सिक्किम के चार मंत्रियों के साथ मिलकर एक विशेष डाक कवर भी जारी किया। 
विज्ञापन
सिक्किम में डाक टिकट जारी करते केंद्रीय मंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिक्किम दुनिया का पहला जैविक राज्य कई माह पहले बन गया था लेकिन अब उसे प्रमाण पत्र भी मिल गया है। लंदन की वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने सिक्किम को दुनिया के पहले जैविक प्रदेश का प्रमाण पत्र जारी कर दिया है। सिक्किम को अपराध मुक्त प्रदेश और सबसे अच्छे प्रशासन वाला राज्य भी माना गया है। केंद्रीय संचार मंत्रालय ने इसे लेकर सिक्किम को बधाई दी है। सिक्किम के पहला जैविक प्रदेश बनने पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सिक्किम के चार मंत्रियों के साथ मिलकर एक विशेष डाक कवर भी जारी किया। 

विज्ञापन


बता दें कि साल 1960 में भारत में हरित क्रांति की शुरुआत हुई थी। इसके चलते अधिक अनाज उत्पादन के लिए फर्टिलाइजर्स का इस्तेमाल भी बढ़ा। जिससे मिट्टी की गुणवत्ता और पानी, हवा बुरी तरह प्रभावित हुई है। ऐसे हालात में भारत के उत्तर पूर्वी राज्य सिक्किम ने जैविक खेती की तरफ कदम बढ़ाए और अब यह राज्य दुनिया का पहला जैविक राज्य है और पूरी दुनिया में इसे नजीर की तरह पेश किया जाता है। 

ये भी पढ़ें - SPU: सिक्किम प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के छात्रों ने बनाया सबसे छोटा मानव कैप्सूल, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में जगह
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि जैविक तरीका खेती का प्राचीन तरीका है, जिसमें खेती में केमिकल फर्टिलाइजर्स का इस्तेमाल नहीं किया जाता है और प्राकृतिक खादों जैसे गाय-भैंस के गोबर, कंपोस्ट खाद, नीम खाद आदि का इस्तेमाल कर उत्पादन किया जाता है। इससे जमीन की गुणवत्ता भी खराब नहीं होती। सिक्किम ने पहले 75 हजार हेक्टेयर जमीन पर जैविक खेती की शुरुआत की। इसके तहत सिक्किम की सरकार ने तय जमीन पर रसायनिक खाद के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी थी। उल्लंघन पर भारी जुर्माने का प्रावधान किया गया। जब इससे फायदा हुआ तो धीरे धीरे जैविक खेती की जमीन को बढ़ाया गया। अब सिक्किम में सारी खेती जैविक तरीके से ही होती है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें