फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्किम को पीएम मोदी ने दिया पहला हवाई अड्डा, हैरान करने वाली हैं इससे जुड़ी ये बातें

Mon, 24 Sep 2018 11:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाक्योंग
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिक्किम के पाक्योंग में बने राज्य के पहले हवाई अड्डे का उद्धाटन कर दिया है। हवाई अड्डे पर एक स्थानीय नागरिक का कहना है कि इससे यहां पर्यटन के क्षेत्र में काफी विकास होगा। हवाई अड्डे के चारों तरफ प्रकृति का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। चलिए आपको इससे जुड़ी खास बातें बताते हैं-
विज्ञापन

2 of 7
इतने सालों में भी सिक्किम के पास कोई रेलवे लाइन नहीं थी। इसका मतलब ये हुआ है कि रेलवे लाइन से पहले इस राज्य के पास खुद का एयरपर्ट आ गया है। इसके उद्धाटन के बाद सिक्किम देश के विमानन मानचित्र में अपना स्थान बना लिया। इस पहाड़ी राज्य में रेलवे लाइन बना पाना काफी मुश्किल काम है।  सिवोक-रंगपो के बीच रेलवे लाइन बनाने की मंजूरी के बाद भी भारतीय रेलवे के लिए रेलवे लाइन बना पाना काफी मुश्किल काम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 7
पर्यटकों को इससे काफी राहत मिलने वाली है। पर्यटकों की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक सिक्किम है। लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए पहले बागडोगरा हवाई अड्डे पर उतरना पड़ता था, जो कि सिक्किम से 128 किमी की दूरी पर स्थित है। लेकिन अब सिक्किम में बने इस हवाई अड्डे से लोगों को काफी सहायता मिलेगी। 

4 of 7
सिक्किम का यह पहला ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा 400 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है। यह साल 2017 में बना था जिसके बाद अब यहां ट्रायल का काम भी खत्म हो चुका है। बताया जा रहा है कि अक्टूबर के पहले सप्ताह में यहां विमानों का व्यवसायिक संचालन भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

5 of 7
पाक्योंग से कोलकाता के लिए रोज सीधी उड़ान सेवा मिलेगी। हालांकि कोलकाता से विमान सुबह 9.30 पर उड़ेगा और वापसी में सुबह 11.15 पर पहुंचेगा।  यह हवाई अड्डा 4500 फीट की ऊंचाई पर बनाया गया है।
विज्ञापन

6 of 7
सिक्किम का पाक्योंग हवाई अड्डा इंडो-चाइना सीमा के काफी करीब है। यह सीमा से महज 60 किमी की दूरी पर स्थित है। इससे सुरक्षा बलों को भी सहायता मिलेगी। भारतीय वायुसेना ने कहा है कि पाक्योंग हवाई अड्डे पर काई तरह के विमान लैंड होंगे। डोर्नियर 228 विमान तो पहले ही टेस्ट किया जा चुका है। वायुसेना यहां हर तरह के एयरक्राफ्ट उतार सकेगी। अभी सिक्किम का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा 124 किमी दूर पश्चिम बंगाल के बागडोगरा था।
विज्ञापन

7 of 7
यह भारत का 100वां और सिक्किम का पहला हवाई अड्डा होगा। सिक्किम अभी तक देश का ऐसा राज्य बना हुआ था जिसके पास खुद का हवाई अड्डा नहीं था। यह ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा गंगतोक से 30 किमी की दूरी पर स्थित है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next