फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikkim Accident: रानीपूल मेले की भीड़ में घुसा बेकाबू टैंकर, दो की मौत, कई घायल; वीडियो देख सिहर उठेंगे

Sat, 10 Feb 2024 11:49 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक

सार

घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। मेले की भीड़ में घुसने से पहले टैंकर ने कई वाहनों और दुकानों को भी टक्कर मारते और रौंदते हुए दिख रहा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिक्किम की राजधानी गंगटोक से लगभग 11 किमी दूर रानीपुल में चल रहे मेले में शनिवार शाम को एक बेकाबू मिल्क टैंकर घुस गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें मेले की भीड़ में घुसने से पहले सिक्किम मिल्क यूनियन का टैंकर कई वाहनों और दुकानों को भी टक्कर मारते और रौंदते हुए दिख रहा है। रानीपुल पुलिस ने दुर्घटना कैसे हुई, इसकी जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

हादसे के समय बच्चों सहित कई लोग मेले का आनंद ले रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा काफी भयानक था। दुर्घटना के बाद आसपास खड़े लोगों ने घायलों को बचाने के लिए तत्काल प्रयास किए। अच्छी बात रही कि स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस भी समय पर मौके पर पहुंच गई, जिसके कारण घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा सका।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें