दक्षिण बंगाल सीमांत, बीएसएफ ने दीपावली के अवसर पर आईसीपी पेट्रापोल, महादिपुर और अन्य सीमा चौकियों पर दीपावली के अवसर पर बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के साथ मिठाइयों और शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया। दोनों देशों की बॉर्डर गार्डिंग फोर्स में सौहार्दपूर्ण संबंध एवं सामंजस्य है। त्योहारों एवं राष्ट्रीय महत्व के खास मौकों पर दोनों देशों के सीमा रक्षक बलों के बीच सद्भावना के तौर पर शुभकामनाओं एवं मिठाइयों का आदान-प्रदान किया जाता है। दोनों देश अपने त्योहारों के अवसरों पर मिठाइयों का आदान-प्रदान कर सौहार्दता का रिश्ता कायम रखने के लिए इस परंपरा को सकुशल निभाते हुए आ रहे हैं। दीपावली के अवसर पर शुभकामनाओं के साथ–साथ सीमा सुरक्षा बल सीमावर्ती इलाकों में सतर्कता और कड़ी चौकसी बरत रहा है।
बीएसएफ ने सीमा पर पकड़े गए बांग्लादेशियों को बीजीबी को सौंपा।
- फोटो : अमर उजाला
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने उत्तर 24 परगना जिले के दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत सीमा चौकी मधुपुर, 68वीं वाहिनी के जवानों ने गैर कानूनी तरीके से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करते हुए पांच बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ लिया। पूछताछ में एक बांग्लादेशी महिला ने बताया की वह अपनी माता के बेहतर इलाज के लिए अपने पूरे परिवार के साथ गैर कानूनी तरीके से बांग्लादेश से भारत आ रही थी। लेकिन सीमा पर बीएसएफ ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिकों को मानवीयता और सद्भावना के तौर पर बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) को सौंप दिया गया। 68वीं वाहिनी के कमांडिंग ऑफिसर ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल भारत-बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठ को रोकने के लिए कड़े कदम उठा रही है। पकड़े गए लोगों के अपराध की गंभीरता को देखते हुए और दोनों देशों के बॉर्डर गार्डिंग फोर्स के आपसी सहयोग और सद्भवाना को बनाये रखने के लिए कुछ निर्दोष बांग्लादेशियों को सकुशल बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश को सौंप दिया जाता है।