फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikkim: नाथुला के नजदीक फंसे 40 पर्यटकों को सीमा सड़क संगठन ने बचाया

Tue, 02 May 2023 07:02 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी

सार

रक्षा प्रवक्ता ने गुवाहाटी में बताया कि पिछले दिनों से जारी बारिश और बर्फबारी के चलते सिक्किम के नाथुला के पास पर्यटक फंस गए थे। सोमवार को जानकारी मिलने के बाद स्वास्तिक परियोजना के तहत सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 40 पर्यटकों को सुरिक्षत निकाला गया...
विज्ञापन
Border Road Organisation - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने एक और सफल अभियान में सोमवार को सिक्किम के नाथुला में फंसे 40 पर्यटकों को बचाया। पूर्वोत्तर राज्य में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश और बर्फबारी हो रही है, जिससे सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। बचाए गए पर्यटकों को भोजन और रहने का प्रबंध किया गया। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक सिक्किम सहित पूर्वोत्तर के कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई है?

रक्षा प्रवक्ता ने गुवाहाटी में बताया कि पिछले दिनों से जारी बारिश और बर्फबारी के चलते सिक्किम के नाथुला के पास पर्यटक फंस गए थे। सोमवार को जानकारी मिलने के बाद स्वास्तिक परियोजना के तहत सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 40 पर्यटकों को सुरिक्षत निकाला गया। इस दौरान बीआरओ ने पर्यटकों के लिए भोजन और रहने की व्यवस्था की।

डीजी लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी के मार्गदर्शन में बीआरओ ने सड़कों को खोला और यातायात को सुचारू किया गया। इसके बाद उन्हें वापस गंगटोक भेज दिया गया। इस बीच, मौसम विभाग ने सिक्किम सहित पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में अगले पांच दिन तेज हवाओं के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें