फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: असम की दरांग फायरिंग रेंज में सेना के जवान की मौत, हिमाचल के मंडी के रहने वाले थे संदीप

Tue, 02 May 2023 06:55 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी

सार

जानकारी के मुताबिक सीएफएन संदीप कुमार दरंग फील्ड फायरिंग रेंज में एक विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हो गए। वे संतरी की ड्यूटी में तैनात थे। रेंज में मौजूद एक रेजिमेंटल चिकित्सा अधिकारी ने मौके पर ही उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की...
विज्ञापन
SANDEEP KUMAR, Daranga Field Firing Range - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम की दरांग फील्ड फायरिंग रेंज में एक दुर्घटना में सेना का एक जवान घायल हो गया। उसे तुरंत एयरलिंफ्ट किया गया। लेकिन बहादुर जवान ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। सेना का बहादुर जवान सीएफएन संदीप कुमार हिमाचल प्रदेश के मंडी के रहने वाले थे। सेना ने इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक सीएफएन संदीप कुमार दरंग फील्ड फायरिंग रेंज में एक विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हो गए। वे संतरी की ड्यूटी में तैनात थे। रेंज में मौजूद एक रेजिमेंटल चिकित्सा अधिकारी ने मौके पर ही उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की। जिसके बाद उन्हें तुरंत उन्हें हवाई मार्ग से गुवाहाटी के बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। सीएफएन संदीप कुमार हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के थे और उनके परिवार में उनकी पत्नी और एक साल का बेटा है। भारतीय सेना ने बहादुर जवान के निधन पर शोक जताया है। इस घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें