फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikkim Accident: सिक्किम में बड़ा सड़क हादसा, सेना का ट्रक खाई में गिरा, 16 जवान शहीद

Fri, 23 Dec 2022 09:02 PM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो, गंगटोक

सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के वीर जवानों की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर दुख जताया। पीएम ने कहा कि शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
विज्ञापन
Sikkim Accident - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिक्किम में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के 16 जवान शहीद हो गए है। सेना के अधिकारी के मुताबिक घटना जेमा, उत्तरी सिक्किम में हुई। दुर्घटनाग्रस्त वाहन तीन वाहनों के काफिले का हिस्सा था, जो चटन से सुबह थंगू की ओर बढ़ा था।

विज्ञापन

सिक्किम सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala
पीआरओ डिफेंस लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत के मुताबिक, जेमा के रास्ते में वाहन एक तीखे मोड़ पर एक खड़ी ढलान पर फिसल गया। एक बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया और चार घायल सैनिकों को हवाई मार्ग से निकाला जा रहा है। इसमें दुर्भाग्य से तीन जूनियर कमीशंड अधिकारियों और 13 सैनिकों ने दुर्घटना में लगी चोटों के कारण दम तोड़ दिया। इस दुख की घड़ी में भारतीय सेना शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है।

सिक्किम में सेना का वाहन हादसे का शिकार। - फोटो : Amar Ujala
बेंगडूबी सेना अस्पताल में भर्ती हैं घायल जवान 
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सिक्किम में सड़क हादसे में घायल चार जवानों को एयरलिफ्ट करके पहले सिलिगुड़ी स्थित बागडोगरा में उतारा गया। इसके बाद यहां बेंगडूबी स्थित सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि इन चारों जवानों का इलाज यहां चल रहा है।




पश्चिम बंगाल, सिक्किम के मुख्यमंत्रियों ने शोक जताया
सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने भी गहरा दुख व्यक्त किया। तमांग ने ट्वीट किया कि जेमा में हुई दुर्घटना में हमारे 16 बहादुर जवानों की जान चली गई। दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं घायल हुए चार जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी जवानों की मौत पर शोक व्यक्त किया और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने ट्वीट किया कि उत्तरी सिक्किम में हुई सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के 16 बहादुर जवानों की मौत से मुझे गहरा दुख हुआ है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं। ईश्वर उन्हें इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दे। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

सिक्किम में बड़ा सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के वीर जवानों की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राष्ट्रपति ने कहा कि मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर दुख जताया। पीएम ने कहा कि शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।



घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि उत्तरी सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना के कारण भारतीय सेना के जवानों की जान जाने का गहरा दुख है। राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए हृदय से आभारी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।



घायलों को हर संभव सहायता प्रदान की गई: शाह
अमित शाह ने जवानों की मौत पर दुख जताया और कहा कि घायलों को इलाज के लिए हरसंभव सहायता मुहैया कराई गई है। शाह ने ट्वीट किया कि सिक्किम में हुई सड़क दुर्घटना में हमारी सेना के बहादुर जवानों की मौत के बारे में जानकर दुख हुआ। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों को हर संभव सहायता प्रदान की गई है। उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।
विज्ञापन

चीन की हरकतों से दुरुह इलाके में सेना की तैनाती जरूरी

उत्तरी सिक्किम में शुक्रवार को सेना का ट्रक जिस इलाके में खाई में गिरा, वह 13 से 14 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित है। चटन से थिंगू के बीच इस इलाके में तीखे मोड़ हैं जहां वाहनों का आना जाना बेहद जोखिम भरा होता है। मगर चीन की हरकतों के चलते इस इलाके में सेना की तैनाती बहुत अहम है। यहां चीनी सैनिकों से झड़प की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। दोकलम विवाद (2017) के बाद यहां टैंक व तोप की तैनाती के वक्त भी सेना को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें