फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाने पर सिख समुदाय को आपत्ति, कहा- 84 दंगों में है उनकी भूमिका 

Fri, 14 Dec 2018 12:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कमलनाथ - फोटो : ANI
विज्ञापन

वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर अकाली दल और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने आपत्ति जताई है। अकाली दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं कमेटी के महासचिव मनजिंद्र सिंह सिरसा ने आरोप लगाया कि कमलनाथ का नवंबर 84 दंगों में हाथ है और यदि उनको मुख्यमंत्री बनाया गया तो सिख समुदाय कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करेगा।  

विज्ञापन


रकाबगंज गुरुद्वारे में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में सिरसा के अलावा कमेटी सदस्य अवतार सिंह ने कहा कि कमलनाथ रकाबगंज गुरुद्वारे के सामने भीड़ को उकसाया था जिस कारण भीड़ ने गुरुद्वारे में घुसकर कई सिखों की हत्या कर दी थी। 

सिरसा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कमलनाथ को मध्यप्रदेश को मुख्यमंत्री बनाने जा रही है। कांग्रेस के इस कदम से स्पष्ट हो गया है कि वह जगदीश टाइटलर व सज्जन कुमार की तरह कमलनाथ को भी क्लीन चिट दे रही है। उन्होंने कहा कि दंगों की जांच के लिए गठित दो आयोग ने भी कमलनाथ की भूमिका को संदिग्ध बताया है। गवाहों के बयानों से भी स्पष्ट है कि दंगों के दौरान भीड़ में कमलनाथ भी शामिल थे। 
विज्ञापन


उन्होंने पंजाब के कांग्रेस के सिख नेताओं की चुप्पी पर भी सवाल उठाया। सिरसा ने कहा कांग्रेस नेताओं को भी कमलनाथ के नाम पर आपत्ति दर्ज करवानी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें