फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EC: 'शपथ पत्र दें या झूठे आरोपों के लिए देश से माफी मांगें', राहुल के 'वोट चोरी' के आरोप पर चुनाव आयोग सख्त

Sat, 09 Aug 2025 09:14 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

निर्वाचन आयोग ने शनिवार को एक बार फिर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को सख्ती से कहा कि या तो वह नियमों के अनुसार घोषणापत्र दें या मतदाता सूचियों से जुड़े अपने झूठे आरोपों के लिए देश से माफी मांगें। 
विज्ञापन
चुनाव आयोग और राहुल गांधी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव आयोग ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ के आरोप पर फिर कहा कि इस मामले में वह शपथ पत्र दें या देश से माफी मांगे। बता दें कि राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर महाराष्ट्र, हरियाणा और कर्नाटक में वोट चोरी के गंभीर आरोप लगाए थे। 

विज्ञापन


आयोग के सूत्रों ने शनिवार को फिर दोहराया कि राहुल गांधी वोट चोरी का जो भी आरोप लगा रहे हैं, अगर सही हैं तो उसको लेकर वह शपथ पत्र दें और यदि वह ऐसा नहीं करते हैं तो देश से माफी मांगे। आयोग ने पहले भी इसी तरह से राहुल गांधी से शपथ पत्र देने या माफी मांगने के लिए कहा था।

'उन्हें बेतुके आरोपों के लिए माफी मांगनी चाहिए'
सूत्रों के अनुसार, चुनाव आयोग ने राहुल गांधी से महाराष्ट्र और कर्नाटक के मुख्य चुनाव अधिकारियों की ओर से जारी घोषणापत्र पर हस्ताक्षर करने को भी कहा है। अगर वह ऐसा नहीं करते तो उन्हें बेतुके आरोपों के लिए माफी मांगने को भी कहा है। चुनाव आयोग ने कहा, अगर राहुल गांधी अपने विश्लेषण पर विश्वास करते हैं। वह मानते हैं कि आयोग के खिलाफ उनके आरोप सही हैं, तो उन्हें घोषणापत्र पर हस्ताक्षर करने में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


लेकिन राहुल गांधी ने स्पष्ट कर दिया था कि वह किसी घोषणापत्र पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे। उन्होंने संसद सदस्य के रूप में संविधान की रक्षा करने की शपथ पहले ही ले ली है। इससे पहले राहुल गांधी ने गुरुवार को एक प्रेजेंटेशन के जरिए वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और वोट चोरी का आरोप लगाया था। राहुल ने कहा कि हमने यहां वोट चोरी का एक मॉडल पेश किया, मुझे लगता है कि इसी मॉडल का प्रयोग देश की कई लोकसभाओं और विधानसभाओं में हुआ। उन्होंने मीडिया के सामने वोट चोरी के पांच तरीकों का खुलासा किया था। 

विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चुनाव आयोग पर भरोसा नहीं है, तो उन्हें नैतिक के आधार पर लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे देना चाहिए। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा से भी राज्यसभा और लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे देने को कहा।

ये भी पढ़ें: Kiren Rijiju: संसदीय समिति की सिफारिश से तैयार हुआ नया आयकर विधेयक, रिजिजू बोले सोमवार को लोकसभा में होगा पेश

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें