फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धिविनायक मंदिर: दिल्ली के श्रद्धालु ने दान किया 14 करोड़ रुपये का सोना

Tue, 21 Jan 2020 08:31 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
सिद्धिविनायक मंदिर - फोटो : ANI
विज्ञापन

महाराष्ट्र में भक्ति और आस्था का एक अद्भुत उदाहरण देखने को मिला है। मुंबई में स्थित लोकप्रिय सिद्धिविनायक मंदिर में एक श्रद्धालु ने 35 किलो सोना दान में दिया है। जिसकी बाजार में कीमत लगभग 14 करोड़ रुपये है। बता दें कि यह मंदिर मुंबई के अमीर मंदिरों में से एक है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंदिर को यह दान पिछले हफ्ते मिला है। सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल श्रद्धालु करोड़ों रुपयों का दान देते हैं। जहां कुछ लोग नगदी के तौर पर दान देते हैं। वहीं कुछ सोना, चांदी या कीमती रत्न दान करते हैं। मंदिर के ट्रस्ट के अनुसार 35 किलो का सोना दिल्ली के रहने वाले एक श्रद्धालु ने दान किया है।

सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष आदेश बांदेकर ने 35 किलो सोना दान में मिलने की खबर की पुष्टि की लेकिन उन्होंने दान करने वाले श्रद्धालु की पहचान बताने से मना कर दिया। उनका कहना है कि दान में मिले सोने का इस्तेमाल मंदिर के दरवाजे और छत बनाने में किया जाएगा।
विज्ञापन





सोने की परत चढ़ाने का कार्य जनवरी 15 से 19 के बीच पूरा हो गया है। जब मंदिर को वार्षिक निर्धारित कार्यक्रम के लिए बंद किया गया था। इस दौरान मूर्ति को केसरिया रंग में रंगा गया और प्राण प्रतिष्ठा की गई। 2017 तक मंदिर को 320 करोड़ रुपये का दान मिला था। जिसका उपयोग सामाजिक कार्यों में किया गया था।

यह दान राशि अब बढ़कर 410 करोड़ रुपये हो गई है। बांदेकर ने कहा, 'इस फंड के जरिए हम ऐसे लोगों की मदद करना जारी रखेंगे जो मंदिर का दरवाजा खटखटाते हैं। हमने अब तक 20,000 लोगों की मदद की है जिन्हें 25,000 रुपये तक की मदद मिली है। इसपर हम अब तक 38 करोड़ रुपये खर्च कर चुके हैं।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें