फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: कांग्रेस नेता सिद्धारमैया का भारत-चीन मैत्री संघ के कार्यक्रम में शामिल होने से इनकार, बताई ये वजह

Sat, 27 Aug 2022 02:36 PM IST
संजीव कुमार झा एएनआई, बेंगलुरु

सार

कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैंने रविवार को भारत-चीन मैत्री संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने से इनकार कर दिया, लेकिन निमंत्रण पत्र में अपना नाम देखकर मैं हैरान रह गया। 
विज्ञापन
कांग्रेस नेता सिद्धारमैया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने शनिवार को वैचारिक मतभेदों का हवाला देते हुए चीनी दूतावास द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने से इनकार कर दिया। सिद्धारमैया ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैंने रविवार को भारत-चीन मैत्री संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने से इनकार कर दिया, लेकिन निमंत्रण पत्र में अपना नाम देखकर मैं हैरान रह गया। उन्होंने इस फैसले की वजह बताते हुए कहा कि मैं कार्यक्रम में भाग नहीं ले रहा हूं क्योंकि वैचारिक रूप से मेरा मतभेद है और हमारी पार्टी कार्यक्रम के उद्देश्य के खिलाफ है। 

विज्ञापन


कार्यक्रम 28 अगस्त को प्रस्तावित
बता दें कि भारत-चीन मैत्री संघ का कार्यक्रम रविवार यानी 28 अगस्त को प्रस्तावित है।  इसमें 'पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के आंतरिक मामलों में अमेरिकी साम्राज्यवादी के हस्तक्षेप को लेकर चर्चा की जानी है> इस आयोजन में एक चीनी फोटोग्राफिक प्रदर्शनी भी शामिल है।

सिद्धारमैया का नाम मुख्य अतिथि के रूप में दिया गया था
दरअसल, भारत में ताइवान के मुद्दे पर चीन के समर्थन में सेमिनार आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सिद्धारमैया के चीफ गेस्ट होने की बात की गई थी। बताया जा रहा है कि कर्नाटक कांग्रेस के दूसरे वरिष्ठ नेता और सांसद भी इसका हिस्सा रहेंगे। इस सेमिनार का मुद्दा चीन के आंतरिक मामलों में अमेरिका के हस्तक्षेप का विरोध करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें