फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदले जाने की खबरों पर गृह मंत्री की दो टूक, कहा- सिद्धारमैया ही रहेंगे सीएम

Mon, 06 Oct 2025 03:39 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

Karnataka: गृह मंत्री जी. परमेश्वर के इस बयान के बाद कांग्रेस नेतृत्व की मंशा साफ दिख रही है कि पार्टी राज्य में एकता का संदेश देना चाहती है। वे नहीं चाहते कि सत्ता साझा करने या नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाएं कांग्रेस की स्थिर सरकार की छवि को नुकसान पहुंचाएं।
विज्ञापन
कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर और सीएम सिद्धारमैया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने सोमवार को साफ कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री बदलने का कोई सवाल ही नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया खुद यह साफ कर चुके हैं कि वे पूरे पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे। परमेश्वर ने कहा, 'सरकार या कांग्रेस पार्टी के अंदर कोई भ्रम नहीं है। मुख्यमंत्री ने खुद कहा है कि वे पांच साल तक पद पर रहेंगे। जब उन्होंने खुद जिम्मेदारी के साथ यह बात कही है, तो मामला वहीं खत्म हो जाता है।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Maharashtra: 'शिवसेना यूबीटी-मनसे का गठबंधन दिल और दिमाग से', राज ठाकरे के एमवीए में शामिल होने पर बोले राउत

'बात को बढ़ा-चढ़ा कर दिखाने की जरूरत नहीं'
उन्होंने मीडिया पर हल्के अंदाज में तंज करते हुए कहा कि अगर मीडिया इस मुद्दे पर चुप रहे, तो 'सब कुछ ठीक रहेगा।' उन्होंने कहा, 'कुछ लोग अपनी राय रख सकते हैं या कुछ बयान दे सकते हैं, लेकिन बात को बढ़ा-चढ़ा कर दिखाने की जरूरत नहीं है। मीडिया इस पर ध्यान देता है, इसलिए मामला बड़ा दिखता है।'
विज्ञापन


नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर विराम
पिछले कुछ समय से कर्नाटक की राजनीति में यह चर्चा गर्म थी कि मुख्यमंत्री पद पर बदलाव हो सकता है। कहा जा रहा था कि कांग्रेस ने सत्ता संभालते समय एक 'पावर-शेयरिंग फॉर्मूला' बनाया था, जिसके तहत 2.5 साल बाद डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री बनेंगे। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने कभी भी इस समझौते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की। इसके बावजूद, पार्टी के कुछ नेताओं के बयानों से यह अटकलें और तेज हो गईं। पिछले हफ्ते, कांग्रेस विधायक एचडी रंगनाथ और पूर्व सांसद एलआर शिवरामे गौड़ा ने फिर कहा था कि नवंबर में डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री बन सकते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - North Bengal Flood: 'झारखंड को बचाने के लिए DVC ने एकतरफा पानी छोड़ा', सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र को भी घेरा

सिद्धारमैया का दो टूक बयान
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इन अटकलों पर हाल ही में प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि वे 'पूरा पांच साल कार्यकाल पूरा करेंगे।' उन्होंने कहा था कि उनका यह दूसरा कार्यकाल है और अब तक उन्होंने 2.5 साल पूरे किए हैं। आगे के 2.5 साल भी वे ही मुख्यमंत्री रहेंगे। बता दें कि मई 2023 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को भारी जीत मिली थी। उस समय मुख्यमंत्री पद के लिए सिद्धारमैया और डी. के. शिवकुमार के बीच कड़ा मुकाबला था। आखिरकार, पार्टी हाईकमान ने सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री और शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री बनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें