फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: 'पहलगाम हमले को लेकर देश को गुमराह कर रहे पीएम'; सिद्धारमैया ने सर्वदलीय बैठक को लेकर भी उठाए सवाल

Sat, 26 Apr 2025 06:38 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरू

सार

सिद्धारमैया ने कहा कि हमले के बाद हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान प्रधानमंत्री को वहां होना चाहिए था। वह बिहार में चुनाव प्रचार करने गए थे। ऐसे में सवाल है कि उनके लिए क्या महत्वपूर्ण है?
विज्ञापन
सिद्धारमैया, सीएम, कर्नाटक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम हमले के बाद आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा में चूक को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र की भाजपा सरकार पर हमलावर है। इस बीच, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के संबंध में पीएम लोगों को गुमराह कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने हमले के बाद हुई सर्वदलीय बैठक में पीएम मोदी के अनुपस्थित रहने पर भी सवाल खड़े किए। वहीं, केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे ने कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया के इस बयान पर पलटवार किया है। रक्षा खडसे ने कहा कि सिद्धारमैया को इस मामले में राजनीति नहीं करनी चाहिए। 

विज्ञापन


शनिवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए सिद्धारमैया ने कहा कि हमले के बाद हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान प्रधानमंत्री को वहां होना चाहिए था। वह बिहार में चुनाव प्रचार करने गए थे। ऐसे में सवाल है कि उनके लिए क्या महत्वपूर्ण है? वह लोगों को टोपी पहना रहे हैं (मतलब लोगों को गुमराह बना रहे हैं)।  आतंकी हमले पर भारत की प्रतिक्रिया के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए सिद्धारमैया ने कहा कि युद्ध की कोई जरूरत नहीं है। हम इसके पक्ष में नहीं हैं। हमें कड़े कदम उठाने चाहिए। सुरक्षा बढ़ाई जानी चाहिए।

सिद्धारमैया ने कहा कि देश में शांति होनी चाहिए। इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने के निर्देश के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सहयोग करेंगे। हम पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजेंगे और केंद्र को इस बारे में सूचित करेंगे।  उन्होंने कहा कि अभी हमारे पास कर्नाटक में रहने वाले पाकिस्तानियों की संख्या के बारे में जानकारी नहीं है। पाकिस्तानी नागरिक राज्य के प्रमुख शहरों में हैं, लेकिन उनमें से अधिकांश बेंगलुरु में हैं।  
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Pahalgam Attack: 'हमने नहीं कराया हमला, हमारा कोई वास्ता नहीं', भारत के खौफ से पलटा TRF; पहले ली थी जिम्मेदारी
विज्ञापन


रक्षा खड़से ने किया पलटवार
कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया के बयान पर केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जहां तक मुझे पता है, सभी दलों ने अपना समर्थन दिया है क्योंकि यह देश का मामला है। इस पर किसी को राजनीति नहीं करनी चाहिए। सभी दलों को इस मुद्दे पर सरकार के साथ खड़ा होना चाहिए। सरकार जो भी फैसला लेगी, वह लोगों के हित में होगा। 


इसे भी पढ़ें- पाकिस्तान के आतंकियों को दे रहे थे मदद: घाटी में छिपे दुश्मन बेनकाब; 14 स्थानीय आतंकवादियों का पर्दाफाश 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें