सिद्धारमैया, नलिन कुमार (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कर्नाटक भाजपा प्रमुख नलिन कुमार के डीके शिवकुमार वाले बयान पर पलटवार किया है। सिद्धारमैया ने कहा कि यह राजनीति से प्रेरित बयान है, इसमें कोई सच्चाई नहीं है। ये बिलकुल झूठ है। मुझे उनपर दया आती है, उन्हें कोई समझ नहीं है।
बता दें कि कांग्रेस के कद्दावर नेता डीके शिवकुमार की गिरफ्तारी को लेकर नलिन कुमार ने सिद्धारमैया पर आरोप लगाया था। नलिन कुमार ने कहा था 'मुझे संदेह है कि डीके शिवकुमार मामले की वजह पूर्व सीएम सिद्धारमैया हैं। सिद्धारमैया ने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि डीके शिवकुमार का कद तेजी से बढ़ रहा था। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि डीके शिवकुमार की गिरफ्तारी के पीछे सिद्धारमैया हो सकते हैं।'
गौरतलब है कि इससे पहले कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने कहा था, 'मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वे इन सब चीजों से जल्दी से जल्दी बाहर आएं, मैं अपनी जिंदगी में किसी से नफरत नहीं की है, न ही मैंने किसी के लिए बुरा चाहा है। कानून अपना काम करेगा, यदि वे निर्दोष साबित होकर बाहर आते हैं तो सबसे ज्यादा खुशी मुझे होगी।'